फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   One accused arrested in kidnapping and assault case

Faridabad News: अपहरण कर मारपीट के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार

Fri, 08 May 2026 12:07 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 08 May 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
One accused arrested in kidnapping and assault case
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बल्लभगढ़। थाना पल्ला क्षेत्र में युवक का अपहरण कर उसके साथ मारपीट करने के मामले में पुलिस चौकी नवीन नगर की टीम ने कार्रवाई करते हुए 6 मई को एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान प्रेम झा निवासी रोशन नगर के रूप में हुई है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि जैतपुर दिल्ली निवासी साहिल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 29 अप्रैल की रात वह अपने दोस्त नितिन निवासी इस्माइलपुर के पास उसके कमरे पर था। 30 अप्रैल की सुबह करीब 4:30 बजे जब वह सो रहा था, तभी प्रियांशु, प्रेम झा, अनुराग, मनीष और मन्नान वहां पहुंचे और कमरे में घुसकर उसके साथ मारपीट शुरू कर दी और उसे जबरदस्ती कमरे से बाहर ले गए और फिर उसको बाइक पर बैठाकर अमृता अस्पताल की तरफ ले गए। फिर उसको बाइक पर बैठाकर डिफेंस कॉलोनी दिल्ली की तरफ ले गए। जहां दोबारा उसके साथ मारपीट की गई और उसे वहीं छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed