{"_id":"69f8f8212e2ddc204408ada0","slug":"one-accused-arrested-in-fraud-of-rs-59-thousand-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-69138-2026-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: 59 हजार की धोखाधड़ी में एक आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: 59 हजार की धोखाधड़ी में एक आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
क्रेडिट कार्ड बिल से इंश्योरेंस चार्ज हटाने के नाम पर दिया था वारदात को अंजाम
कसंवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। साइबर थाना एनआईटी की टीम ने क्रेडिट कार्ड बिल से इंश्योरेंस राशि हटाने के नाम पर करीब 59 हजार रुपये की धोखाधड़ी करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान गाजियाबाद निवासी दक्ष के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को तीन मई को गाजियाबाद से काबू किया। इस मामले में शामिल एक अन्य आरोपी चिराग को पुलिस 28 अप्रैल को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
एनआईटी निवासी एक व्यक्ति ने साइबर थाने में शिकायत दी थी कि छह अक्तूबर 2025 को उसके पास एक कॉल आई थी। फोन करने वाले ने खुद को बैंक कर्मचारी बताकर झांसा दिया कि पीड़ित के क्रेडिट कार्ड बिल पर 2,999 रुपये का इंश्योरेंस चार्ज लगा है। इसे हटाने के लिए आरोपी ने पीड़ित के व्हाट्सएप पर एक लिंक भेजा और उस पर जानकारी भरने को कहा। पीड़ित ने जैसे ही लिंक पर क्लिक कर अपनी जानकारी साझा की, उसके खाते से अलग-अलग ट्रांजेक्शन के जरिये 59,163 रुपये निकाल लिए गए। शिकायत मिलने पर साइबर थाना एनआईटी में प्राथमिकी दर्ज की गई थी।
पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपी दक्ष उसी बैंक खाते का धारक है, जिसमें ठगी के 56 हजार रुपये आए थे। आरोपी ने यह राशि यूपीआई के माध्यम से अपने साथी चिराग को भेज दी थी। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।