फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   One accused arrested in case of beating to death on suspicion of tractor theft

Faridabad News: ट्रैक्टर चोरी के शक में पीटकर हत्या मामले में एक आरोपी गिरफ्तार

Thu, 04 Sep 2025 12:10 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 04 Sep 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
One accused arrested in case of beating to death on suspicion of tractor theft
मोहला गांव में सड़क किनारे चार अगस्त की सुबह मिला था शव
विज्ञापन

सेक्टर-58 थाना में दर्ज हुई थी एफआईआर

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। ट्रैक्टर चोरी के शक में पीटकर व्यक्ति की हत्या मामले में एक आरोपी को अपराध शाखा एवीटीएस की टीम ने गिरफ्तार किया है। आरोपी सुरेश राजस्थान अलवर का मूल निवासी है और अब फरीदाबाद के ही मोहला गांव में रहता है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि आरोपी को दो दिन के रिमांड पर लेकर टीम पूछताछ कर रही है।

यह मामला चार अगस्त को सामने आया था। मोहला गांव के सरपंच ने पुलिस को शिकायत दी कि गांव में सड़क किनारे झाड़ियों में एक अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा है। सूचना के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच की। सेक्टर-58 थाने में हत्या की एफआईआर दर्ज की गई। मामले में जांच करते हुए अब अपराध शाखा एवीटीएस की टीम ने आरोपी सुरेश को गिरफ्तार किया है। आरोपी से पूछताछ में पता चला कि तीन अगस्त की रात को सुरेश अपने दोस्त नितिन के साथ बाइक पर जा रहा था। तभी इन्हें सड़क किनारे एक व्यक्ति बैठा दिखा। दोनों ने उसे अपनी बाइक पर बैठाया और नितिन के खेत पर ले गए।
विज्ञापन

आरोप है कि वहां नितिन ने अपने भाई निखिल को कॉल कर कहा कि ट्रैक्टर चोर को पकड़ लिया है और उसे खेत में बैठा रखा है। कुछ देर बाद निखिल भी वहां आ गया और तीनों ने मिलकर उस व्यक्ति की पीटकर हत्या कर दी। बाद में तीनों ने मिलकर शव को सड़क किनारे फेंका और वहां से भाग गए। अब आरोपी सुरेश से पूछताछ कर टीम मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed