{"_id":"68e01b1087b6557acf087264","slug":"one-accused-arrested-for-duping-rs-492-lakh-on-the-pretext-of-investing-in-trading-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-52755-2025-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: ट्रेडिंग में निवेश के बहाने 4.92 लाख की ठगी में एक आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: ट्रेडिंग में निवेश के बहाने 4.92 लाख की ठगी में एक आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
- हरियाणा के हिसार का रहने वाला है आरोपी राजेश कुमार
- आरोपी के खाते में आए थे ठगी के 1.52 लाख रुपये
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। ट्रेडिंग में निवेश के बहाने 4.92 लाख रुपये की ठगी के मामले में एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी राजेश कुमार हरियाणा के हिसार का रहने वाला है। पूछताछ में पता चला कि इसने अपना बैंक खाता ठगों को दिया था। खाते में ठगी के 1.52 लाख रुपये आए थे। आरोपी पुरानी गाड़ी खरीद-बिक्री का काम करता है।
पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि आरोपी को दो दिन के रिमांड पर लेकर साइबर क्राइम थाना बल्ल्भगढ़ की टीम पूछताछ कर रही है। ठगी की शिकायत बल्लभगढ़ की चावला कॉलोनी निवासी व्यक्ति ने दी थी। इसमें आरोप लगाया गया कि वो इंस्टा पर रील देख रहे थे तो एक पोस्ट का लिंक मिला। इस पर क्लिक करते ही उन्हें व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ दिया गया। आरोप है कि ग्रुप में शेयर बाजार में ट्रेडिंग के टिप्स दिए जाने लगे। बाद में आरोपियों ने इनसे संपर्क कर ट्रेडिंग में निवेश पर मुनाफे का झांसा दिया और फिर निवेश के नाम पर 4.92 लाख रुपये ट्रांसफर करा लिए।