{"_id":"697f9c7f271022590a09809d","slug":"one-accused-arrested-for-cheating-on-the-pretext-of-telegram-task-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-61747-2026-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: टेलीग्राम टास्क के बहाने ठगी में एक आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: टेलीग्राम टास्क के बहाने ठगी में एक आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। टेलीग्राम टास्क के बहाने 1.14 लाख रुपये की ठगी के मामले में एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी अमित कुमार राजस्थान के सवाई माधोपुर का रहने वाला है। उससे पूछताछ में सामने आया कि वह खाताधारक है। इसने अपना बैंक खाता ठगों को उपलब्ध करवाया था। इसके खाते में ठगी के 60 हजार रुपये आए थे।
पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि आरोपी को 3 दिन के रिमांड पर लेकर साइबर क्राइम थाना एनआईटी की टीम पूछताछ कर रही है। ठगी को लेकर पुलिस को ये शिकायत एनआईटी इलाके की रहने वाली महिला ने दी थी। शिकायत में बताया कि ठगों ने उन्हें वर्क फ्रॉम होम के लिए संपर्क किया। फिर टेलीग्राम के माध्यम से कुछ टास्क दिए गए। टास्क के बदले लाभ का झांसा देकर ठगों ने उनसे कुल 114794 रुपये विभिन्न बैंक खातों में डलवा लिये। जब शिकायतकर्ता ने लाभ सहित पैसे वापस मांगे तो ठगों ने उसे ब्लॉक कर दिया। साइबर क्राइम थाना एनआईटी की टीम ने एफआईआर दर्ज कर जांच करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है।