फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   One accused arrested for cheating of Rs 91.50 lakh

Faridabad News: 91.50 लाख की ठगी में एक आरोपी गिरफ्तार

Fri, 10 Apr 2026 01:41 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 10 Apr 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
One accused arrested for cheating of Rs 91.50 lakh
साइबर क्राइम थाना एनआईटी की टीम ने पकड़ा आरोपी
विज्ञापन

आरोपी को 4 दिन के रिमांड पर लेकर टीम कर रही पूछताछ

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। ट्रेडिंग में निवेश के बहाने 91.50 लाख रुपये की ठगी में एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी 30 साल का मनोज ओडिशा का रहने वाला है। साइबर क्राइम थाना एनआईटी की टीम ने उसे दिल्ली से गिरफ्तार किया है। आरोपी से पूछताछ में सामने आया कि मनोज ने खाताधारक मोहम्मद अफजल के नाम से एक फर्जी फर्म के 2 चालू खाते खुलवाये और उन खातों को टेलीग्राम ग्रुप के माध्यम से आगे ठगों को दे दिया।
जांच में ये भी पता चला कि ठगों द्वारा मनोज के पास एक एपीके फाइल भेजी जाती थी, जिसको वह अफजल के पास भेजता था, अफजल द्वारा फाइल ओपन करते ही ठगों को अफजल के मोबाइल का एक्सेस मिल जाता था, जिससे ठग खाते में आये हुये ठगी के पैसे आगे ट्रांसफर कर लेते थे। मनोज अफजल को वर्ष 2017-18 से जानता है। अफजल के एक खाते में ठगी के लगभग 20 लाख रुपए और दूसरे खाते में लगभग 9 लाख रुपए आये थे।
विज्ञापन


पूछताछ में यह भी सामने आया कि ठगी की रकम प्राप्त होने के बाद ठगों द्वारा उसको कमीशन के पैसे यूएसडीटी (क्रिप्टोकरेंसी) के माध्यम से भेजे जाते थे। इसे वह भारतीय रुपये में बदलवा लेता था। आरोपी एमपीए पास है और जिरकपुर में किराए पर टैक्सी उपलब्ध कराने का काम करता है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि आरोपी मनोज को 4 दिन के रिमांड पर लेकर टीम पूछताछ कर रही है। मामले में बैंक खाताधारक अफजल को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन



ठगी को लेकर पुलिस को ये शिकायत एनआईटी इलाके के रहने वाले व्यक्ति ने दी थी। शिकायत में बताया गया कि उनकी फेसबुक पर एक व्यक्ति से बातचीत शुरू हुई। फिर उनकी व्हाट्सएप पर बातचीत होने लगी। कथित व्यक्ति ने उनको ट्रेडिंग इनवेस्टमेंट के बारे में बताया और अच्छा मुनाफा दिलाने का झांसा दिया। आरोपी ने शिकायतकर्ता का एक ट्रेडिंग अकाउंट खुलवाया। ठगों के झांसे में आकर शिकायतकर्ता ने उनके द्वारा बताए गए विभिन्न बैंक खातों में ट्रेडिंग के नाम पर कुल 91.50 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद उनको न तो कोई मुनाफा मिला और न ही रकम वापस की गई। साइबर क्राइम थाना एनआईटी की टीम ने एफआईआर दर्ज कर जांच करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed