{"_id":"6952d02b70a6f6fee600234c","slug":"one-accused-arrested-for-cheating-of-rs-360-lakh-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-59089-2025-12-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: 3.60 लाख रुपये की ठगी में एक आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: 3.60 लाख रुपये की ठगी में एक आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
आरोपी ठगी के रुपयों को यूएसडीटी में बदलकर साइबर ठगों को देता था
आरोपी को 8 दिन के रिमांड पर लेकर साइबर क्राइम थाना बल्लभगढ़ टीम कर रही पूछताछ
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। क्रिप्टो करंसी में निवेश के बहाने 3.60 लाख रुपये की ठगी में एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी प्रवीण राजस्थान जयपुर का रहने वाला है। इससे पूछताछ में सामने आया कि वह ठगी के रुपयों को यूएसडीटी में बदल कर आगे साइबर ठगों के पास भेजता था। आरोपी बीएससी पास करने के बाद बतौर प्रॉपर्टी डीलर काम करता है।
पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि आरोपी को 8 दिन के रिमांड पर लेकर साइबर क्राइम थाना बल्लभगढ़ टीम पूछताछ कर रही है।
ठगी को लेकर पुलिस को ये शिकायत बल्लभगढ़ इलाके के रहने वाले व्यक्ति ने दी थी। शिकायत में बताया गया कि वह वॉलस्ट्रीट नाम से एक टेलीग्राम ग्रुप में जुड़े थे। इसके बाद उन्हें एक टोकन दिया गया और ठगों ने भरोसा दिलाया कि यह टोकन उन्हें 50 से 100 गुणा मुनाफा देगा। शिकायतकर्ता ने 3.60 लाख रुपये निवेश किये लेकिन पैसे निवेश करने के बाद टोकन की वैल्यू 60 प्रतिशत गिर गई। साइबर क्राइम थाना बल्लभगढ़ की टीम ने एफआईआर दर्ज कर जांच करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है।