फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   One accused arrested for cheating of Rs 10 lakh

Faridabad News: 10 लाख रुपये की ठगी में एक आरोपी गिरफ्तार

Sun, 15 Mar 2026 01:07 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 15 Mar 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
One accused arrested for cheating of Rs 10 lakh
एल्युमिनियम कंटेनर बेचने के नाम पर दिया था वारदात को अंजाम
विज्ञापन

पूछताछ के बाद अदालत में पेश कर भेजा गया जेल

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। एल्युमिनियम कंटेनर बेचने के नाम पर कारोबारी से 10 लाख रुपये की ठगी के मामले में एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी अनिल कुमार (54) यमुनानगर के जगाधरी का रहने वाला है। इससे पूछताछ में सामने आया कि आरोपी ने इंडिया मार्ट वेबसाइट से शिकायतकर्ता का मोबाइल नंबर प्राप्त किया और कंटेनर उपलब्ध कराने का झांसा देकर उससे 10 लाख रुपये अपने खाते में डलवा लिये।

पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि आरोपी को पूछताछ के बाद साइबर क्राइम थाना एनआईटी की टीम ने अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा है।

ठगी को लेकर पुलिस को ये शिकायत फरीदाबाद के ही रहने वाले व्यक्ति ने दी थी। शिकायत में आरोप लगाया गया कि उनके पास एक अज्ञात व्यक्ति का कॉल आया, जिसने खुद को एल्युमिनियम कंटेनर का व्यापारी बताया। 19 जून 2025 को आरोपी ने शिकायतकर्ता के पास एल्युमिनियम कंटेनर के फोटो भेजे। शिकायतकर्ता का एल्युमिनियम स्क्रैप का काम है तो उन्हें कंटेनरों की आवश्यकता थी। वह आरोपी की बातों में आ गए और कंटेनर खरीदने के लिए आरोपी द्वारा बताए गए खाते में 10 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद न तो उसे कोई माल दिया गया और न ही पैसे वापस किए गए। साइबर क्राइम थाना एनआईटी की टीम ने एफआईआर दर्ज कर जांच करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed