फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   One accused arrested for cheating of 30 lakhs in the name of investment in IPO

Faridabad News: आईपीओ में निवेश के नाम पर 30 लाख की ठगी में एक आरोपी गिरफ्तार

Sun, 29 Jun 2025 12:37 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 29 Jun 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
One accused arrested for cheating of 30 lakhs in the name of investment in IPO
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। आईपीओ में निवेश के नाम पर 30 लाख रुपये की ठगी करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी की पहचान राजेश (25) निवासी जैयसला, फलौदी, राजस्थान के रूप में हुई है।

पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि साइबर थाना एनआईटी में सैनिक कॉलोनी, सेक्टर-49, फरीदाबाद में रहने वाले व्यक्ति ने शिकायत दी, जिसमें आरोप लगाया कि वह इंस्टाग्राम पर कुछ सर्च कर रहा था । वहां शेयर मार्केट में निवेश करके मोटा मुनाफा कमाने का विज्ञापन देखा तथा अपना विवरण भरा, इसके बाद उसके पास व्हाट्सएप पर एक कॉल आई और उसको एक व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ा गया, जहां शेयर मार्केट में निवेश के लिए टिप्स दिये जाते थे। इसके बाद एक एप डाउनलोड करने को कहा तथा आईपीओ में निवेश कर 100 प्रतिशत रिटर्न का भरोसा दिलाया। जिस पर शिकायतकर्ता ने आईपीओ में विभिन्न ट्रांजेक्शन के माध्यम से 30 लाख 50 हजार रुपये निवेश किए। जब पैसे निकलवाने चाहे तो वह नहीं निकाल पाए। टीम ने कार्रवाई करते हुए राजेश को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


पूछताछ में सामने आया कि जिस खाते में ठगी के पैसे आए हैं, वह खाता उसके जीजा का है, उस खाते से लिंक मोबाइल नंबर को उसके जीजा ने आरोपी को दे रखा था। जिसको वह अपने पास रखता था और एक जगह से दूसरी जगह घूमता रहता था, ताकि खाताधारक को कोई ढूंढ न पाये। आरोपी 10 वीं पास तथा बेरोजगार है। जिसको पूछताछ के लिए न्यायालय में पेश कर 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed