फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   On the occasion of New Year, children's laughter echoed in 108 houses in Palwal, an atmosphere of happiness.

Faridabad News: नव वर्ष की बेला पर पलवल में 108 घरों में गूंजी बच्चों की किलकारी, खुशी का माहौल

Thu, 02 Jan 2025 12:54 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jan 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
On the occasion of New Year, children's laughter echoed in 108 houses in Palwal, an atmosphere of happiness.
जिला नागरिक अस्पताल में लिया सात लड़कियों और पांच लड़कों ने जन्म, नॉमर्ल हुई डिलीवरी
विज्ञापन

अनूप पाराशर
पलवल। नव वर्ष की बेला पर जब घर आंगन में नई किलकारियां गूंजने लगे, तो फिर हर ओर खुशी और उल्लास का संगम हो जाता है। जिले में ऐसा ही खुशी का नजारा उन घरों में देखने को मिला, जिनके घरों में नववर्ष पर बच्चों ने जन्म लिया। जिला नागरिक अस्पताल में ही नव वर्ष की बेला शुरू हाेने के साथ ही दो बच्चों ने जन्म लिया। नव वर्ष के पहले दिन जिला नागरिक अस्पताल में दोपहर तीन बजे तक 12 बच्चों ने जन्म लिया। इसके अलावा रिकार्ड के अनुसार पलवल के निजी अस्पतालों में पहले दिन करीब 96 बच्चों ने दोपहर तीन बचे तक जन्म लिया।
एक निजी अस्पताल में रात ठीक 11:50 पर शुरू किए गए सिजेरियन के द्वारा ठीक 12:03 मिनट पर राधिका नामक महिला ने बेटे को जन्म दिया। बच्चे के जन्म लेने के साथ ही उसके घर पर थालियां बजाई गईं तथा नव वर्ष के गीतों के साथ-साथ बच्चे के जन्म को लेकर मंगल गीत गाए गए। पूरा घर नव वर्ष पर बेटे के जन्म लेने पर झूम उठा। राधिका के पति दुर्गेंश ने बताया कि डॉक्टर ने उन्हें डिलीवरी की तारीख 30 दिसंबर से पांच जनवरी के बीच दी हुई थी। जिसके बाद हमारे द्वारा डॉक्टर से बात की गई तथा 30 दिसंबर को भर्ती किया गया। 24 घंटे नार्मल डिलीवरी होने का इंतजार किया गया, लेकिन नॉर्मल डिलीवरी नहीं हुई तो डॉक्टर ने सिजेरियन कराने की सलाह दी। जिस पर हमने हामी भरते हुए नव वर्ष पर सिजेरियन करने को कहा। रात 12 बजे के आस पास सिजेरियन कराया गया और 2025 नव वर्ष के अवसर पर उनके यहां बेटे ने जन्म लिया।
विज्ञापन

------
जिला नागरिक अस्पताल में लिया 12 बच्चों ने जन्म
नए साल के शुरू होने के साथ ही पहले दिन जिला नागरिक अस्पताल में 12 बच्चों ने जन्म लिया। सभी बच्चे तथा जन्म देने वाली महिलाएं पूरी तरह से स्वस्थ हैं। इन महिलाओं को नॉर्मल डिलीवरी के द्वारा बच्चे हुए हैं, उन्हें बुधवार को ही छुट्टी दे दी गई। जबकि सिजेरियन के द्वारा हुए बच्चों व जच्चा को उपचार के लिए भी देखरेख में अस्पताल में ही रखा गया है। जिला नागरिक में जिन महिलाओं ने नव वर्ष की बेला पर बच्चों को जन्म दिया है, उनमें प्रमुख रूप से संतोष, विनीता, ज्योति, काजल, रेखा, प्रियंका, अंजलि, पुष्पा, चंचल, रविंद्र, अंजलि तथा चंचल प्रमुख हैं। परिजनों ने बधाई देकर और मिठाइयां खिला कर खुशियां दोगुनी की। इन लोगों को कहना था कि किसी खास दिन व तारीख को शिशु के पैदा होने से वो लम्हे व दिन हमेशा के लिए यादगार बन जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----


अस्पताल में जिला नागरिक अस्पताल में डिलीवरी की बेहतर सुविधा है। महिला चिकित्सक गर्भवती महिलाओं की हर तरह से देखरेख करती है। डिलीवरी होने से पहले उनकी नियमित जांच की जाती है। नव वर्ष की बेला पर जन्म लेने वाले सभी बच्चे तथा उनकी माताएं पूरी तरह से स्वस्थ हैं। सभी को इस वर्ष पर बधाई भी दी गई। - डॉ. जयभगवान जाटयान, जिला सिविल सर्जन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed