{"_id":"6a441315389f7888c208cb28","slug":"on-the-final-day-a-large-number-of-students-applied-for-admission-to-the-iti-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-73648-2026-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: अंतिम दिन छात्रों ने बड़ी संख्या में आईटीआई में दाखिले के लिए आवेदन किए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: अंतिम दिन छात्रों ने बड़ी संख्या में आईटीआई में दाखिले के लिए आवेदन किए
विज्ञापन
आवेदन प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी होने के बाद विद्यार्थी खुश नजर आए
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। आवेदन प्रक्रिया के अंतिम दिन मंगलवार को फरीदाबाद के विभिन्न औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में दाखिले के लिए बड़ी संख्या में छात्र पहुंचे। छात्र-छात्राएं सुबह से ही साइबर कैफे और संस्थानों के हेल्प डेस्क पर दिखाई दिए। एनआईटी-5 स्थित मुख्य आईटीआई में अंतिम दिन करीब 50 से अधिक विद्यार्थी आवेदन की औपचारिकताएं पूरी करने पहुंचे। इसके अलावा ओल्ड फरीदाबाद, तिगांव, सिकरोना सहित जिले के अन्य आठ संस्थानों में भी 15 से 25 विद्यार्थियों ने अंतिम क्षणों में अपने फॉर्म जमा किए। आवेदन प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी होने के बाद विद्यार्थी बेहद खुश नजर आए।
ट्रेड विकल्प को लेकर असमंजस हुआ दूर
पिछले कई दिनों से ऑनलाइन पोर्टल पर ट्रेड चुनने का विकल्प न मिलने के कारण सैकड़ों विद्यार्थी दुविधा में थे। छात्रों को डर था कि बिना ट्रेड चुने उनका आवेदन अधूरा रह जाएगा। हालांकि, जब विद्यार्थियों ने संस्थानों में जाकर संपर्क किया, तो प्रशासन ने स्पष्ट किया कि आवेदन की अंतिम तिथि समाप्त होने के बाद सभी पंजीकृत छात्रों को उनके मोबाइल नंबर और ईमेल पर ट्रेड चयन का विकल्प (लिंक) भेज दिया जाएगा। इस स्पष्टीकरण के बाद विद्यार्थियों ने राहत की सांस ली और आवेदन किए।
अब मेरिट सूची का इंतजार
संस्थानों के प्रधानाचार्यों के अनुसार, आवेदन प्रक्रिया शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गई है। अब विभाग की ओर से जल्द ही दस्तावेजों की जांच के बाद पहली मेरिट सूची जारी की जाएगी, जिसके आधार पर छात्रों को उनकी पसंदीदा ट्रेड अलॉट होगी।
विज्ञापन
क्या बोले विद्यार्थी
पोर्टल पर ट्रेड का विकल्प नहीं आ रहा था, जिससे मैं काफी डर गया था। संस्थान आकर पता चला कि यह बाद में आएगा, तब जाकर फॉर्म भरा।-अमित कुमार
मुझे डर था कि अंतिम दिन सर्वर डाउन होने से मेरा साल न खराब हो जाए। लेकिन आखिरकार मेरा आवेदन सफलतापूर्वक सबमिट हो गया, मैं बहुत खुश हूं।-अंजू
आईटीआई के शिक्षकों ने हमारी बहुत मदद की। उन्होंने समझाया कि ट्रेड चुनने का विकल्प मेल पर आएगा। इसके बाद मैंने बिना देरी किए तुरंत अप्लाई कर दिया।-राहुल सिंह
पिछले तीन दिनों से मैं असमंजस में थी कि फॉर्म भर दूं या नहीं। आज कॉलेज आकर पूरी जानकारी मिली और मैंने अंतिम दिन अपना आवेदन पूरा किया।-हर्ष