{"_id":"68bd898396c2dfb0190aa58b","slug":"on-teachers-day-gaurav-gautam-honoured-teachers-with-shiksha-ratna-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-50853-2025-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: शिक्षक दिवस पर गौरव गौतम ने शिक्षकों को शिक्षा रत्न से नवाजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: शिक्षक दिवस पर गौरव गौतम ने शिक्षकों को शिक्षा रत्न से नवाजा
विज्ञापन
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए खेल युवा एवं कानून राज्यमंत्री
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। शिक्षक दिवस के मौके पर शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले 50 से अधिक शिक्षकों को शिक्षा रत्न से सम्मानित किया गया। इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम में हरियाणा के खेल युवा एवं कानून राज्यमंत्री गौरव गौतम ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में मेयर प्रवीण जोशी, पूर्व शिक्षा मंत्री सीमा त्रिखा और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रांत संगठन मंत्री संजय कासवा भी उपस्थिति रहे।
मंत्री ने कहा कि शिक्षक केवल ज्ञान देने वाले व्यक्ति नहीं होते, बल्कि वे समाज और छात्रों को उनके कर्तव्यों के प्रति जागरूक भी करते हैं। शिक्षक समाज में अनुशासन, जिम्मेदारी और नैतिक मूल्यों को स्थापित करने में अहम भूमिका निभाते हैं। उनके मार्गदर्शन से ही विद्यार्थियों में देशभक्ति, कर्तव्यनिष्ठा और सामाजिक चेतना का विकास होता है। गौतम ने शिक्षकों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि उनका यह योगदान न केवल वर्तमान पीढ़ी बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा स्रोत है। उन्होंने जिला प्रशासन के सहयोग और शिक्षकों के समर्पण की सराहना की और कहा कि प्रशासन हमेशा उनके प्रयासों का समर्थन करता रहेगा।