फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   On one side, he broke the marriage by calling his fiance, arrested

एक तरफ प्यार में मंगेतर को फोन कर तुड़वा दी शादी, गिरफ्तार

Wed, 18 Nov 2020 05:20 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 18 Nov 2020 05:20 PM IST
विज्ञापन
On one side, he broke the marriage by calling his fiance, arrested
फरीदाबाद। ओल्ड फरीदाबाद क्षेत्र स्थित सेक्टर-19 में रहने वाली युवती के मंगेतर को फोन कर एक सिरफिरे आशिक ने उसकी शादी तुड़वा दी। आरोपी युवक युवती के मकान में पांच साल तक किरायेदार था। इसी दौरान उसे एकतरफा प्यार हो गया। इनकार करने के बाद आरोपी ने उसकी शादी तुड़वाने की ठान ली थी। पीड़िता की शिकायत पर बुधवार को पुलिस ने आरोपी साजिद को धर दबोचा।
विज्ञापन

पीड़ित युवती ने पुलिस को बताया कि वह एक स्कूल में अध्यापिका है। पांच साल पहले उसके मकान में साजिद नाम का युवक अपने परिवार के साथ रहता था। जो वर्तमान में शिव कॉलोनी में रहता है। घर में रहने के चलते आम तौर पर उनके परिवार में सभी से बातचीत थी। बीते कुछ महीनों से साजिद ने उसे परेशान करना शुरू कर दिया था। स्कूल आते-जाते समय वह छेड़खानी भी कर रहा था। इस बात से तंग आकर जब घर वालों से शिकायत करने की बात कही तो उसने सभी को जान से मारने की धमकी दी। जिससे डर कर पीड़िता ने किसी को भी इस बात की सूचना नहीं दी।
विज्ञापन

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी ने हद तो तब कर दी जब उसने 14 नवंबर को उसके मंगेतर को फोन करके यह कहा कि वो उससे बहुत प्यार करता है। उसने कहा कि ये शादी अगर उसने की तो वो उसे भी जान से मार देगा। इसके बाद पीड़िता के मंगेतर ने शादी तोड़ दी। वहीं, पुलिस पीआरओ एसीपी आदर्शदीप सिंह ने बताया कि इस मामले में छेड़छाड़ और धमकी देने का मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी साजिद को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed