फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   On Mahashivratri, the palanquin and chariot procession of Mahakal will take place

Faridabad News: महाशिवरात्रि पर निकलेगी महाकाल की पालकी व रथ यात्रा

Mon, 09 Feb 2026 12:17 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 09 Feb 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
On Mahashivratri, the palanquin and chariot procession of Mahakal will take place
-महाकाल संकीर्तन सेवा समिति पुन्हाना की ओर से आयोजित किया जाएगा कार्यक्रम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

पुन्हाना। महाकाल संकीर्तन सेवा समिति पुन्हाना की ओर से आगामी 15 फरवरी को महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर भगवान महाकाल की भव्य पालकी एवं रथ यात्रा का आयोजन किया जाएगा। यह रथ यात्रा नथिया देवी मंदिर पुन्हाना से शुरू होकर करीब 4 किलोमीटर का सफर तय करते हुए श्री श्रृंगेश्वर महादेव मंदिर सिंगार तक पहुंचेगी। यात्रा को लेकर क्षेत्र में श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल बना हुआ है।


समिति के सदस्य सतीश शर्मा और वेद प्रकाश ने बताया कि महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर निकलने वाली इस रथ यात्रा में भगवान शिव की भव्य झांकी, सुसज्जित रथ और पालकी आकर्षण का केंद्र रहेंगी। यात्रा के दौरान पूरे मार्ग पर शिव भक्तों द्वारा हर-हर महादेव के जयघोष किए जाएंगे। श्रद्धालुओं की सुविधा व सुरक्षा के लिए समिति द्वारा आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं। कार्यक्रम के दौरान महाकाल की पालकी की आरती पुन्हाना डीएसपी जितेंद्र राणा के परिवार द्वारा की जाएगी, जिसे लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह है। वहीं, कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर नगर पालिका अध्यक्ष बलराज सिंगला एवं शहर के उद्योगपति व समाजसेवी राजकुमार नैवानिया शिरकत करेंगे। दोनों अतिथियों द्वारा यात्रा का शुभारंभ कर श्रद्धालुओं को संबोधित भी किया जाएगा। समिति के सदस्यों ने बताया कि यह आयोजन धार्मिक आस्था के साथ-साथ सामाजिक समरसता का भी प्रतीक है। रथ यात्रा में शहर व आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की उम्मीद है। मार्ग में जगह-जगह पुष्प वर्षा व प्रसाद वितरण की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed