{"_id":"570502ba4f1c1b1355c810ed","slug":"old-delhi-station-panel-fails-4-trains-cancelled","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुरानी दिल्ली स्टेशन का पैनल फेल, चार ट्रेनें रद्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुरानी दिल्ली स्टेशन का पैनल फेल, चार ट्रेनें रद्द
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Thu, 07 Apr 2016 10:32 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुरानी दिल्ली स्टेशन पर बुधवार की सुबह पैनल फेल हो जाने के कारण रेलवे ने चार शटल गाड़ियों का परिचालन रद्द कर दिया जिससे दैनिक यात्रियों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार तड़के करीब 4 बजे के बाद पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन का पैनल फेल हो गया। जिसके कारण पुरानी दिल्ली से ट्रेनों को नहीं चलाया जा सका। ये स्थिति करीब 5 घंटे तक बनी रही।
विज्ञापन
ऐसे में रेलवे को दिल्ली- पलवल शटल 64062 को रद्द करना पड़ा। इस ट्रेन से जुड़े लिंक सेवा को भी रद्द कर दिया गया। फरीदाबाद की दिल्ली- पलवल के अलावा पलवल-गाजियाबाद 64055, पलवल- शकूरबस्ती 64015, गाजियाबाद- पलवल 64052, को भी रद्द कर दिया गया।
विज्ञापन
इसके अलावा इसके कारण दिल्ली- आगरा पैसेंजर 4 घंटे, कुरुक्षेत्र-पलवल शटल 2:45 घंटे, झेलम एक्सप्रेस 1:45 घंटे, सचखंड एक्सप्रेस 2 घंटे, शकूरबस्ती-पलवल शटल 1:40 घंटे की देरी से ओल्ड स्टेशन पहुंची।
दैनिक यात्री उक्त ट्रेनों के इंतजार में बैठे रहे। उन्हें पूछताछ केंद्र से भी सही जानकारी नहीं मिल पा रही थी। स्टेशन अधीक्षक केसी मीणा का कहना है कि कंट्रोल द्वारा ट्रेनों के कैंसल की सूचना दिए जाने के बाद उक्त गाड़ियों के बारे में अनाउंस कराना शुरू कर दिया गया।