फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Officials will inspect 600 km of road network to verify the claims.

Faridabad News: दावों की पुष्टि के लिए 600 किलोमीटर सड़क नेटवर्क का निरीक्षण करेंगे अधिकारी

Tue, 05 May 2026 12:43 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 05 May 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
Officials will inspect 600 km of road network to verify the claims.
म्हारी सड़क एप पर लगातार खराब सड़कों की शिकायत आ रही हैं, अधिकारियों ने किया है समाधान का दावा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। स्मार्ट सिटी की सड़कों की वास्तविक स्थिति जानने के लिए शहरी स्थानीय निकाय विभाग ने सख्त कदम उठाया है। विभाग के अधिकारी जमीनी हकीकत जानने के लिए करीब 600 किलोमीटर सड़क नेटवर्क का निरीक्षण करेंगे। इससे सड़क मार्ग की वास्तविक स्थिति का सटीक आकलन हो सकेगा।


जानकारी के अनुसार म्हारी सड़क एप पर लगातार खराब सड़कों की शिकायत आ रही हैं। पिछले 6 महीनों में 180 शिकायतें सामने आई थीं, जिनके समाधान का दावा अधिकारियों ने अपनी रिपोर्ट में किया था। अब इन दावों की पुष्टि के लिए संबंधित एसडीओ और कार्यकारी अभियंताओं से शपथ पत्र भी लिए गए हैं, ताकि जवाबदेही तय की जा सके।
विज्ञापन


विभाग के अधिकारियों का कहना है कि एप के जरिए आने वाली हर शिकायत का समाधान 15 दिनों के भीतर करना अनिवार्य है। यदि तय समय में काम पूरा नहीं होता, तो संबंधित अधिकारी को देरी का कारण बताना पड़ता है। नगर निगम कमिश्नर ने कहा कि आम आदमी भी इस प्रक्रिया का हिस्सा बन सकते है। वे टूटी सड़कों की फोटो अपलोड कर सीधे शिकायत दर्ज कर सकते हैं
विज्ञापन
विज्ञापन


निरीक्षण के लिए एक कार्यकारी अभियंता और 3 जूनियर इंजीनियरों की एक टीम गठित की गई है। यह टीम अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में जाकर करीब 10 दिनों तक सड़कों की स्थिति का जायजा लेगी। शहर में कई सड़कें लंबे समय से जर्जर हालत में हैं, जिन पर अब तक अपेक्षित कार्रवाई नहीं हो सकी है।



नगर निगम कमिश्नर धीरेंद्र खड़गटा ने कहा कि म्हारी सड़क एप पर आने वाली शिकायतों की निगरानी स्वयं मुख्यमंत्री स्तर पर की जा रही है। ऐसे में अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed