{"_id":"687a863536ae1f14b104a44d","slug":"officials-should-promptly-resolve-public-complaints-received-on-the-portal-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-47450-2025-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: पोर्टल पर प्राप्त जन शिकायतों का शीघ्र समाधान करें अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: पोर्टल पर प्राप्त जन शिकायतों का शीघ्र समाधान करें अधिकारी
विज्ञापन
मुख्यमंत्री कार्यालय के वरिष्ठ अधिकारियों ने सभी जिला उपायुक्त को दिए निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। मुख्यमंत्री कार्यालय की तरफ से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश के सभी जिलों के उपायुक्तों के साथ समाधान शिविर, सीएम विंडो तथा एसएमजीटी पोर्टल पर लंबित शिकायतों की स्थिति की समीक्षा हेतु बैठक आयोजित की गई।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्यमंत्री कार्यालय के वरिष्ठ अधिकारियों ने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी जिला उपायुक्त अपने-अपने जिलों में समाधान शिविरों, सीएम विंडो तथा एसएमजीटी पोर्टल पर प्राप्त जन शिकायतों का शीघ्र, पारदर्शी व संतोषजनक समाधान सुनिश्चित करें। अधिकारियों को यह भी निर्देशित किया गया कि री-ओपन शिकायतों के त्वरित निस्तारण के निर्देश जारी किए गए हैं।
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के उपरांत अतिरिक्त उपायुक्त (एडीसी) सतबीर मान ने अधिकारियों की बैठक में समाधान शिविर, सीएम विंडो और एसएमजीटी पोर्टल की विस्तारपूर्वक समीक्षा करते हुए अधिकारियों को कड़े निर्देश जारी किए। उन्होंने स्पष्ट किया कि आगामी सप्ताह तक लंबे समय से लंबित शिकायतों का संतोषजनक समाधान नहीं किया गया, तो जिम्मेदारी सुनिश्चित करने के लिए संबंधित को कारण बताओ नोटिस जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि जनहित नायब सरकार की प्राथमिकता है। ऐसे में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा शिकायतों की नियमित समीक्षा भी की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि इन शिकायतों के शीघ्र निस्तारण में ढिलाई किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं की जाएगी।
एडीसी ने कहा कि सभी विभाग अपने स्तर पर लंबित तथा री-ओपन शिकायतों की नियमित समीक्षा करें और शिकायत निवारण की गुणवत्ता सुनिश्चित करें। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जन शिकायत निवारण प्रणाली को और अधिक उत्तरदायी, संवेदनशील और पारदर्शी बनाने के लिए सभी विभाग समन्वय के साथ कार्य करें तथा इस दायित्व को सर्वोच्च प्राथमिकता दें।
बैठक में एसडीएम बड़खल त्रिलोक चंद, एसडीएम फरीदाबाद अमित गुलिया, एसडीएम बल्लभगढ़ मयंक भारद्वाज, सीटीएम अंकित कुमार सहित अन्य सभी संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।