फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Officials should complete the repair of dilapidated roads in the district on priority basis

Faridabad News: जिले में जर्जर सड़कों की मरम्मत प्राथमिकता से पूरा करें अधिकारी

Wed, 17 Sep 2025 12:26 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 17 Sep 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
Officials should complete the repair of dilapidated roads in the district on priority basis
5वीं अंतर-एजेंसी समन्वय बैठक में शहरी विकास प्रधान सलाहकार डी.एस ढेसी ने दिए निर्देश
विज्ञापन






फरीदाबाद में गुरुग्राम की तर्ज पर अस्थायी जल धारण संरचनाओं का होगा निर्माण
अमर उजाला ब्यूरो



फरीदाबाद। लघु सचिवालय स्थित सभागार में हुई 5वीं अंतर-एजेंसी समन्वय बैठक आयोजित हुई। इसमें शहरी विकास प्रधान सलाहकार डी.एस ढेसी ने सड़कों की मरम्मत प्राथमिकता पर लेकर शीघ्रता से पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मार्गों पर गड्ढे, टूट-फूट या अन्य समस्याएं हैं, उनका तुरंत सर्वे कर मरम्मत कार्य शुरू किया जाए।
बैठक में स्मार्ट सिटी परियोजना, अमृत योजना, शहरी परिवहन, जलापूर्ति, सीवरेज नेटवर्क, आवास विकास, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, पर्यावरण संरक्षण एवं अन्य शहरी आधारभूत संरचना से जुड़ी योजनाओं पर विशेष रूप से चर्चा की गई। डी.एस. ढेसी ने एचएसवीपी, एफएमडीए और एमसीएफ के अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सड़कों की मरम्मत जल्द शुरू की जाए। बैठक में शहर और आसपास के क्षेत्रों में मानसून के दौरान जलभराव की समस्या पर विशेष चर्चा की गई। ढेसी ने कहा कि इस वर्ष मानसूनी स्थिति सामान्य नहीं है और अत्यधिक वर्षा के कारण शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में कई स्थानों पर जलभराव की समस्या उत्पन्न हुई है। उन्होंने बताया कि इस प्रकार की परिस्थितियों में जलभराव नियंत्रण के लिए तत्काल प्रभावी उपाय करना आवश्यक है। बैठक में उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि फरीदाबाद में भी गुरुग्राम की तर्ज पर अस्थायी जल धारण संरचनाओं का निर्माण किया जाए। इसके लिए ग्रीन बेल्ट का लेवल सड़क के स्तर से नीचे किया जाए और थोड़ी-थोड़ी दूरी पर अस्थायी जल धारण संरचना बनाई जाए। इस प्रक्रिया से बारिश का पानी सुरक्षित रूप से संग्रहित किया जा सकेगा और संभावित जलभराव की समस्या को नियंत्रित किया जा सकेगा।
विज्ञापन




भूमि हस्तांतरण और एनओसी के कार्य में लाएं तेजी



डी.एस ढेसी ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को यह भी कहा कि भूमि हस्तांतरण से जुड़े सभी औपचारिकताओं को त्वरित गति से पूरा किया जाए और अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) जारी करने में किसी भी प्रकार की देरी न की जाए। उनका मानना है कि समय पर एनओसी जारी होने से विकास परियोजनाओं की प्रगति पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा और जनता को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुढ़िया नाला सर्वे और एनओसी प्रक्रिया जल्द पूरी होगी



एफएमडीए के अधिकारियों ने जानकारी दी कि बुढ़िया नाला की डीपीआर (डिजाइन डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट) अगले छह महीनों में तैयार हो जाएगी। बैठक में यह भी बताया गया कि परियोजना के त्वरित कार्यान्वयन के लिए एरिगेशन विभाग से एक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। इस अधिकारी का मुख्य कार्य बुढ़िया नाला का सर्वे कर आवश्यक एनओसी (नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट) प्राप्त करना होगा।





मिर्जापुर एसटीपी 80 एमएलडी क्षमता के साथ चालू



बैठक में नगर निगम फरीदाबाद से जुड़े एक अन्य लंबित कार्य 1800 एमएम की मास्टर सीवर लाइन बिछाने पर भी चर्चा हुई। यह लाइन खेरी ब्रिज से लेकर मिर्जापुर स्थित एसटीपी तक बिछाई जानी है। एफएमडीए के मुख्य अभियंता (इंफ्रा-II) ने बताया कि 80 एमएलडी क्षमता वाला मिर्जापुर एसटीपी चालू हो चुका है। शहरी विकास से जुड़ी समीक्षा बैठक में चांदपुर क्षेत्र में पोंड निर्माण को लेकर अहम चर्चा हुई। बैठक में बताया गया कि एफएमडीए द्वारा 15 एकड़ भूमि अधिग्रहित की गई है, जिसमें से 9 एकड़ क्षेत्र में पोंड का निर्माण किया जाएगा। शहरी विकास प्रधान सलाहकार ने बैठक में सेक्टर 78 में 437 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले कन्वेंशन सेंटर में किए जा रहे विभिन्न विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश देते हुए विकास कार्यों में गुणवत्ता का विशेष रूप से ध्यान रखने की बात कही। एचएसवीपी के प्रशासक ने जानकारी दी कि बस डिपो के लिए 10 एकड़ भूमि उपलब्ध कराई गई है और इस पर स्मार्ट सिटी द्वारा पहले ही प्रस्ताव तैयार किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed