फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Officials are not serious about cleaning drains, problems due to waterlogging

Faridabad News: नालों की सफाई को लेकर गंभीर नहीं हैं अधिकारी, जलभराव से परेशानी

Sat, 24 Jun 2023 06:42 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद Updated Sat, 24 Jun 2023 06:42 PM IST
विज्ञापन
Officials are not serious about cleaning drains, problems due to waterlogging
नालों की सफाई को लेकर गंभीर नहीं हैं अधिकारी, जलभराव से परेशानी
विज्ञापन

नहीं हो रही सफाई, एक बार फिर जल भराव से जूझेंगे लोग
फोटो-



अमर उजाला अभियान

संवाद न्यूज एजेंसी



फरीदाबाद। नगर निगम अधिकारियों की लापरवाही का खामियाजा आम लोगों को भुगतना पड़ रहा है। नालों की सफाई नहीं होने से प्रबल संभावना है कि लोगों को बारिश में जलभराव की समस्या से जूझना पड़ेगा।



शहर में गंदगी से अटे नाले सेक्टर और कॉलोनियों में जलभराव का कारण बन रहे हैं। बीते दिन हुई बारिश के कारण लोगों के घरों में नालियों का गंदा पानी प्रवेश कर गया था। शहर की स्थिति देखकर भी अधिकारी सबक नहीं ले रहे हैं, बड़ी आबादी से लगते हुए नाले गंदगी से अटे हैं, ऐसे में यदि बरसात हुई तो एक बार फिर लोगों को परेशानी झेलनी पड़ेगी।
विज्ञापन






नीलम चौक स्थित नाला गंदगी से भरा पड़ा है। नाला जाम होने के कारण इसमें पानी की निकासी नहीं हो सकती है। लोगों का कहना है कि नगर निगम अधिकारी अपने कार्यालय से 10 कदम दूर गंदगी से भरे नाले की सफाई नहीं करा पा रहे हैं, तो शहर की स्थिति कितनी खराब होगी इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है। यही हाल रहा तो बरसात के दौरान एक बार फिर लोग गंदगी से जूझेंगे। निगम के एसई ओमबीर सिंह ने बताया कि सीवर से सिल्ट निकालने का ठेका दिया जा रहा है। वहीं, निगम भी अपने स्तर पर जेसीबी मशीन की मदद से सफाई करा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन





लोगों से बातचीत



नालों में गंदगी से भरपूर हैं। निकासी होने की जगह नहीं है, लेकिन नगर निगम अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। इससे लोगों को परेशानी हो रही है। -डीएस राणा, स्थानीय निवासी।

नगर निगम कार्यालय से चंद कदम दूर तो अधिकारी नाले की सफाई नहीं करा पा रहे हैं। शहर का क्या हाल है इससे अंदाजा लगाया जा सकता है। -संजय, स्थानीय निवासी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed