फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Officers should fulfill their duties during Kovid period

कोविड काल में अपने दायित्व का निर्वाह करें अधिकारी

Sun, 13 Dec 2020 07:05 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 13 Dec 2020 07:05 PM IST
विज्ञापन
Officers should fulfill their duties during Kovid period
फरीदाबाद। उपायुक्त यशपाल ने कहा कि जिला वैश्विक महामारी कोविड-19 के बचाव के मद्देनजर सरकार द्वारा जारी हिदायतों के अनुसार और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के नियमों की पूरी पालना सुनिश्चित की जाए। जिस भी अधिकारी को जो दायित्व सौंपा गया है, उसको सही तरीके और सलीके के साथ पूरा करना सुनिश्चित किया जाए। उपायुक्त स्वच्छता अभियान के तहत नगर निगम के सभी वार्ड के नोडल अधिकारियों को दिशा निर्देश दे रहे थे।
विज्ञापन

लघु सचिवालय में आयोजित इस बैठक में उपायुक्त ने कहा कि कोविड-19 संबंधी रिकॉर्ड को ऑनलाइन मेनटेन किया जाना सुनिश्चित हो। उन्होंने कहा कि सभी नोडल अधिकारी वार्ड से संबंधित जनप्रतिनिधियों व अन्य समाज सेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों के साथ बेहतर तालमेल बना कर कोविड-19 के संक्रमण के बचाव को जागरूकता अभियान चलाया जाना चाहिए। सभी अधिकारी सप्ताह में दो बार अपने-अपने वार्डों में जाकर विभिन्न साइटों की यथा स्थिति से परिचित हो कर लोगों को भी सामाजिक दूरी बनाए रखने के लिए कहें। इसके अलावा हाथों को साबुन से धोने व उन्हें समय-समय पर सैनिटाइज करने के लिए भी प्रेरित किया जाए। बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त सतबीर मान, एसडीएम अपराजिता, एसडीएम अमित कुमार, एसडीएम पंकज सेतिया, डीडीपीओ राकेश मोर सहित सभी वार्डों के नोडल अधिकारी उपस्थित रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed