फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   officers fined for not correcting property ID in due time

Faridabad News: तय समय में प्रॉपर्टी आईडी सही नहीं करने पर छह अधिकारियों पर जुर्माना

Thu, 06 Apr 2023 08:22 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 06 Apr 2023 08:22 PM IST
विज्ञापन
officers fined for not correcting property ID in due time
तय समय में प्रॉपर्टी आईडी सही नहीं करने पर छह अधिकारियों पर जुर्माना
विज्ञापन

सेवा का अधिकार आयोग ने लगाया 50 हजार का जुर्माना
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। प्रॉपर्टी आईडी के काम तय समय पर नहीं होने पर हरियाणा सेवा का अधिकार आयोग (आरटीएस) ने नगर निगम के छह क्षेत्रीय कराधान अधिकारियों पर जुर्माना लगाया है। इसमें 152 मामलों में देरी करने पर अधिकारियों पर 50,000 रुपये का जुर्माना लगाया है।
याशी कंपनी शहर की संपत्तियों (प्रॉपर्टीज) का सर्वे कर करीब 5.75 लाख नई प्रॉपर्टी आईडी बनाई है। नई प्रॉपर्टी आईडी की कमियों को ठीक करने पुरानी आईडी के साथ मर्ज कर रहे हैं। नई प्रॉपर्टी आईडी को ठीक कराने के लिए लोग परेशान हैं। पैसे लेकर काम करने पर एंटी करप्शन ब्यूरो ने कर ब्रांच के दो कर्मचारियों को पकड़ा था। इसके बाद भी निगम के काम में सुधार नहीं हो रहा है।
विज्ञापन

आरटीएस सचिव हितेन्द्र कुमार के अनुसार, संपत्ति कर रजिस्टर में नाम परिवर्तन नागरिकों के लिए एक महत्वपूर्ण सेवा है। आयोग को पता चला है कि अंत्योदय सरल रिपोर्ट की समीक्षा के बाद 150 से अधिक मामले लंबित पाए गए। नगर निगम आयुक्त को नोटिस देकर देरी के लिए स्पष्टीकरण मांगा गया है। बाद में आयुक्त से एक रिपोर्ट प्राप्त हुई, जिसमें बताया गया कि 152 मामले छह क्षेत्रीय कराधान अधिकारियों को आवंटित किए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
किसके पास कितने केेस पेडिंग
जेडटीओ सुनीता कुमारी के पास छह केस, जेडीओ दिनेश कुमार के 33, जेडटीओ विजय कुमार के पास 45, विकास कन्हैया के पास 23, सीमा भाटिया के 36, व शशि आर्य के छह केस लंबित पाए गए थे। इसी को लेकर कार्रवाई की गई है।




---



आयुक्त ने सभी को चेताया था



प्रॉपर्टी आईडी की शिकायतों को तय समय में नहीं करने पर क्षेत्रीय कराधान अधिकारियों (जेडटीओ) पर निगम आयुक्त ने अपने ओर से जुर्माना लगाने की बात कही थी। इसके बाद भी अधिकारियों के कार्य में सुधार नहीं हो रहा है। 27 मार्च तक नगर निगम में प्रॉपर्टी आईडी से संबंधित करीब सात हजार शिकायतें लंबित थी। उन्होंने सभी को जल्द काम करने को कहा था। दूसरी ओर काम में लापरवाही बरतने पर एक जेडटीओ को प्लॉनिंग ब्रांच में भेज दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed