{"_id":"64ce3eedd0947d6bb60348df","slug":"odf-plus-survey-postponed-due-to-internet-shutdown-faridabad-news-c-26-1-fbd1004-10745-2023-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: इंटरनेट बंद होने से ओडीएफ प्लस का सर्वे टला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: इंटरनेट बंद होने से ओडीएफ प्लस का सर्वे टला
विज्ञापन
स्वच्छ सर्वेक्षण की टीम अब दोबारा आएगी, निगम ने इस साल भी किया है आवेदन
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। शहर में इंटरनेट सेवा बंद होने से स्वच्छ सर्वेक्षण के तहत ओडीएफ प्लस का सर्वे टल गया है। अब सर्वे दोबारा किया जाएगा। नगर निगम ने इस साल भी ओडीएफ प्लस के लिए आवेदन किया है।
स्वच्छ सर्वेक्षण के तहत 31 जुलाई को टीम नगर निगम क्षेत्र में ओडीएफ प्लस के लिए सर्वे करने के लिए आई थी। ओडीएफ प्लस श्रेणी में वे शहर आते हैं, जिन्होंने ठोस या तरल अपशिष्ट प्रबंधन के साथ-साथ खुले में शौच मुक्त की स्थिति को बनाए रखा है। टीम ने पहले दिन इस बारे में सिटिजन फीडबैक लेने का काम शुरू किया था। दूसरे दिन भी फीडबैक के साथ शौचालयों की जांच करनी थी, लेकिन नूंह हिंसा को देखते हुए शहर में देर रात इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई। इससे नगर निगम का ओडीएफ सर्वे का काम रुक गया जबकि इसे लेकर नगर निगम से पहले से तैयारी कर रखी थी।
स्वच्छ भारत मिशन के मंजीत मलिक ने बताया कि इंटरनेट सेवा बंद होने से सर्वे पूरा नहीं हो सका है। उन्होंने बताया कि सर्वे का कार्य ऑनलाइन होता है, ऐसे में बिना इंटरनेट होना संभव नहीं है। ऐसे में टीम दोबारा सर्वे करने आएगी। उन्होंने बताया कि निगम ने इस साल भी ओडीएफ प्लस के लिए आवेदन किया हुआ है। शहर में करीब 92 शौचालय हैं। इसमें कुछ बाजारों में भी हैं।
विज्ञापन
सफाई संबंधी कार्याें की भी जांच इसी माह
स्मार्ट सिटी फरीदाबाद में स्वच्छ सर्वे की तैयारियां एक माह से चल रही हैं। नगर निगम ने सेक्टरों और कॉलोनियों में कूड़े के उठान समेत सफाई को लेकर विशेष तैयारी कर रखी है जिससे स्वच्छ सर्वे में शहर की स्वच्छता रैंकिंग में सुधार हो सके। निगम ने शहर में कूड़े के खत्तों की संख्या कम करने का प्रयास किया है। साथ ही घरों से सौ प्रतिशत डोर-टू-डोर कूड़ा उठाने पर जोर है। इससे पहले एसटीपी का सर्वे कर चुकी है। नगर निगम की स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. प्रभजोत कौर ने कहा कि शहर की सफाई व्यवस्था को बेहतर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इसके लिए सफाई कर्मचारियों को अपने क्षेत्र की सफाई पर ध्यान देने को कहा गया है।
रैंकिंग में उतार-चढ़ाव
स्वच्छता के मामले में स्मार्ट सिटी फरीदाबाद की रैंकिंग में उतार-चढ़ाव चलता रहता है। साल 2017 में फरीदाबाद देशभर में 88वें स्थान पर था, जबकि साल 2018 में इसकी रैंकिंग पिछड़कर 216 पर पहुंच गई थी। वर्ष 2019 में 227वें स्थान पर था। 10 लाख से अधिक आबादी वाले शहरों में फरीदाबाद साल 2021 में 41वें स्थान पर था। साल 2022 में 36वें स्थान पर रहा था