फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Obtained an electricity connection using forged documents and fake signatures.

Faridabad News: फर्जी दस्तावेज व जाली हस्ताक्षर कर लिया बिजली कनेक्शन

Tue, 19 May 2026 12:06 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 19 May 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
Obtained an electricity connection using forged documents and fake signatures.
दो नामजद आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी और जालसाजी की प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (डीएचबीवीएन) के साथ फर्जी दस्तावेज व जाली हस्ताक्षर कर बिजली कनेक्शन लेने व उसे ट्रांसफर कराने का मामला सामने आया है। आरोपियों ने कनेक्शन लेने के लिए ग्राम सरपंच के जाली लेटरहेड और यहां तक कि मृत व्यक्तियों के फर्जी हस्ताक्षरों का भी इस्तेमाल किया।
सब डिवीजन पाली के उप मंडल अधिकारी (एसडीओ) अमित देशवाल की शिकायत पर थाना सारन पुलिस ने 16 मई को दो नामजद आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी और जालसाजी की प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसडीओ अमित देशवाल ने दर्ज शिकायत में बताया कि उनके क्षेत्राधिकार में अक्तूबर 2020 को अजय नामक व्यक्ति के नाम से एक व्यावसायिक बिजली कनेक्शन का आवेदन कर उसे प्राप्त किया गया था। बाद में इसी कनेक्शन को फर्जी कागजातों के आधार पर अमरीक नामक व्यक्ति के नाम ट्रांसफर करवा दिया गया। विभाग द्वारा जब मौके पर जाकर गहनता से जांच की गई, तो पूरी फाइल फर्जी और कूटरचित दस्तावेजों पर आधारित पाई गई। जांच के दौरान नेकपुर ग्राम के वर्तमान और पूर्व सरपंचों ने शपथ-पत्र देकर स्पष्ट किया कि फाइल में लगे लेटरहेड और हस्ताक्षर उनके नहीं हैं, बल्कि अजय और दिनेश नामक व्यक्तियों ने उनके नाम का दुरुपयोग किया है।
विज्ञापन


इसके अलावा, कनेक्शन के लिए लगाई गई एनओसी पर भी परिवार के सदस्यों के जाली हस्ताक्षर थे, जिनमें से कुछ लोग मृत हो चुके हैं। परिजनों ने भी शपथ-पत्र देकर हस्ताक्षरों को फर्जी बताया है। वहीं, जिसके नाम पर कनेक्शन ट्रांसफर हुआ था, उसने लिखित में दिया कि उसने केवल दिनेश को काम सौंपा था और उसे इन फर्जी दस्तावेजों की कोई जानकारी नहीं थी। थाना सारन पुलिस ने 16 मई को आरोपी अजय और दिनेश के खिलाफ धारा 420, 467, 468, 471 और 120बी के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed