{"_id":"64a456f3bb17383d9203bc36","slug":"obstacles-in-cleaning-sewer-chambers-built-in-green-belt-in-sector-15-and-16-faridabad-news-c-26-1-fbd1004-8271-2023-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: सेक्टर 15 और 16 में ग्रीन बेल्ट में बने सीवर चैंबर सफाई में बन रहे बाधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: सेक्टर 15 और 16 में ग्रीन बेल्ट में बने सीवर चैंबर सफाई में बन रहे बाधा
Tue, 04 Jul 2023 10:59 PM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
Updated Tue, 04 Jul 2023 10:59 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सेक्टर 15 और 16 में ग्रीन बेल्ट, अंडरग्राउंड टेलीफोन के तार व पानी की पाइप लाइन के कारण सीवर के चैंबर के बारे में जानकारी नहीं चल पा रही है। इससे सीवर की सफाई नहीं हो पा रही है। इससे बारिश के मौसम में दोनों सेक्टरों में जलजमाव की समस्या ज्यादा बनी रहती है।
जल निवासी की व्यवस्था नहीं होने से कई दिनों तक पानी एकत्रित रहता है। उधर, फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण (एफएमडीए) का दावा है कि 75 मैनहोल में से 49 मैनहोल की सफाई करवा दी गई है। अन्य मैनहोल नहीं मिल रहे हैं। मैनहोल के संबंध में नगर निगम से नक्शा मांगा गया है। हाईवे स्थित नीलम मेट्रो स्टेशन चौक के सामने वाली रोड पर अक्सर सीवर का गंदा पानी जमा रहता था। इसकी मुख्य वजह सीवर का जाम होना है। इसके अलावा थोड़ी सी बारिश होने पर विद्या मंदिर स्कूल के सामने करीब डेढ़ किलोेमीटर पर पानी एकत्रित हो जाता है। इसे ध्यान में रखते हुए एफएमडीए ने करीब 75 मैनहोल की सफाई कराने का प्रस्ताव तैयार किया था। बताया जा रहा है कि सेक्टर 15 स्थित राधा स्वामी मंदिर से डिस्पोजल तक करीब 50 मैनहोल की सफाई हो गई है। करीब 12 मैनहोल नहीं मिल रहे हैं। एफएमडीए के अधिकारी का कहना है कि पिछले दिनों यह सभी मैनहोल नगर निगम के अंतर्गत आते थे, इस संबंध में निगम से कई बार नक्शा मांगा गया है। जिससे की सभी मैनहोल की सफाई कराई जा सके। एफएमडीए के एसडीओ इस्तयाक खान का कहना है कि मैनहोल की सफाई कर बीपीटीपी स्थित मुख्य सीवर लाइन से जोड़ दिया गया है। स्थानीय लोगों को पानी की निकासी से निजात मिल सकती है। अभीतक मैनहोल जाम होने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता था।
सीसीटीवी कैमरे से मैनहोल में रखी जाएगी नजर
फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण (एफएमडीए) ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। जिससे की बारिश के मौसम में यहां के लोगों को जलजमाव की समस्या से निजाद मिल सकें। यहां में बारिश होने के बाद घुटने तक पानी एकत्रित हो जाता है। एफएमडीए की ओर से मैनहोल की सफाई के बाद सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से मैनहोल पर नजर रखी जाएगी। जिससे सफाई कार्य को देखा जा सके। बाद में इसे कार्यालय से मॉनिटर किया जाएगा। अगर किसी भी मैनहोल में गंदगी दिखती है, तो उसकी तुरंत सफाई कराई जाएगी। मथुरा रोड से सेक्टर 15ए तक करीब 18 लाख रुपये सीसीटीवी कैमरे और मैनहोल की सफाई में खर्च किए गए हैं।
विज्ञापन
वर्जन
ग्रीन बेल्ट और दूसरी यूटिलिटी के कारण कई मैनहोल का पता नहीं चल पा रहा है। इसके कारण सीवर की सफाई में दिक्कत आ रही है। अगर इन सीवर लाइन की पहचान कर सफाई हो जाती है, तो सड़क से तुरंत पानी निकल जाएगा।
विकास बंसल, मुख्य अभियंता एफएमडीए