फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   OBC class is a strong and important link of Indian society: Pankaj Poojan Rampal

ओबीसी वर्ग भारतीय समाज की एक मजबूत एवं महत्वपूर्ण कड़ी है : पंकज पूजन रामपाल

Tue, 07 Oct 2025 12:34 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 07 Oct 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
OBC class is a strong and important link of Indian society: Pankaj Poojan Rampal
भाजपा ओबीसी मोर्चा फरीदाबाद के नवनियुक्त पदाधिकारियों की परिचय बैठक हुई संपन्न
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा फरीदाबाद की एक बैठक सोमवार को जिला कार्यालय में हुई। बैठक की अध्यक्षता ओबीसी मोर्चा फरीदाबाद के जिला अध्यक्ष प्रवीण चौधरी ने की। 4 अक्टूबर को ओबीसी मोर्चा में जिला पदाधिकारियों की संगठनात्मक नियुक्तियों की घोषणा के बादसभी नवनियुक्त जिला पदाधिकारियों का औपचारिक परिचय सत्र आयोजित किया गया। इसमें सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

बैठक में भाजपा जिला अध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल, पार्षद एवं जिला उपाध्यक्ष हरेन्द्र भडाना मुख्य तौर पर उपस्थित रहे। भाजपा जिला अध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ओबीसी वर्ग भारतीय समाज की एक मजबूत एवं महत्वपूर्ण कड़ी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस वर्ग को सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक रूप से सशक्त करने का जो संकल्प लिया है, वह अभूतपूर्व है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी भी ओबीसी वर्ग के सशक्तिकरण हेतु निरंतर प्रयासरत हैं। ऐसे में ओबीसी मोर्चा के संगठनात्मक विस्तार से पार्टी को जमीनी स्तर पर एक नई ऊर्जा एवं मजबूती मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed