फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Nursery, KG and first class seats full, studies will start from April 1

Faridabad News: नर्सरी, केजी और फर्स्ट की सीटें फुल, एक अप्रैल से शुरू होगी पढ़ाई

Fri, 29 Mar 2024 10:58 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 29 Mar 2024 10:58 PM IST
विज्ञापन
Nursery, KG and first class seats full, studies will start from April 1
शहर के 12 से अधिक नामचीन स्कूलों में बच्चों और अभिभावकों के साक्षात्कार के आधार पर हुए दाखिले
विज्ञापन

अवध किशोर श्रीवास्तव
फरीदाबाद। जिले के निजी स्कूलों में दाखिला अंतिम चरण में है। एक दर्जन से अधिक नामचीन निजी स्कूलों में नर्सरी, केजी और क्लास एक में बच्चे और अभिभावक के साक्षात्कार के आधार पर दाखिले हुए। जिन स्कूलों में अभी सीटें रिक्त है, उन स्कूलों में 31 मार्च के बाद भी स्कूल प्रबंधन से संपर्क दाखिला लिया जा सकता है। इन विद्यार्थियों का एक अप्रैल से कक्षाएं शुरू हो जाएंगी। उधर, स्कूल प्रबंधन का दावा है कि लगभग सभी सीटें फुल हो चुकी है। करीब तीन महीने पहले से ही स्कूलों में दाखिले की प्रक्रिया शुरू हो गई थी।
निजी स्कूल में नर्सरी, केजी और क्लास एक में नए सत्र की पढ़ाई शुरु हो जाएगी। बच्चों के दाखिले की प्रकिया कुछ स्कूलों में अक्तूबर से ऑनलाइन और ऑफलाइन आवेदन के साथ शुरु हो गई थी। सेक्टर 15 स्थित विद्या मंदिर स्कूल के प्रधानाचार्य आनंद गुप्ता कहना है कि दाखिले की प्रकिया लगभग समाप्त हो चुकी है। अगर कोई सीट रिक्त बच जाती है, तो स्कूल प्रबंधन उन सीटों पर दाखिले के लिए विचार कर सकता है। एक अप्रैल से स्कूल में पढ़ाई शुरू हो जाएगी। दाखिले से पहले अभिभावक और बच्चों का साक्षात्कार लिया गया था। इस दौरान बच्चों की मानसिक स्थिति से लेकर उनकी आईक्यू स्तर की जांच की गई। इसके अलावा परिवार के वित्तीय और शैक्षणिक योग्यता के आधार पर बच्चों का दाखिला लिया गया है। जिससे कि पढ़ाई के दौरान बच्चों को किसी प्रकार की दिक्कत न आए।
विज्ञापन

इसी प्रकार सेक्टर 85 स्थित द मॉडर्न स्कूल के एक वरिष्ठ शिक्षक ने बताया कि नवंबर दिसंबर से आवेदन फार्म भरने की प्रकिया शुरू हो गई थी। फार्म छांटने के बाद कुछ बच्चों को बुलाया गया था। जिनका साक्षात्कार के आधार पर दाखिला हुआ है। स्कूल खेल अधिकारी प्रभाकर झा का कहना है कि एक अप्रैल से स्कूल में पढ़ाई शुरू हो जाएगी। अगर सीट रिक्त रह जाती है, स्कूल प्रबंध इस पर दाखिले के लिए विचार कर सकती है। इसी प्रकार सेक्टर 17 मॉडर्न स्कूल की प्रधानाचार्या नीलिमा जैन का कहना है कि रिक्त सीटों पर दाखिला जारी है। कई अन्य स्कूल के प्रधानाचार्य का कहना है दाखिला संपन्न हो चुका है। एक अप्रैल से कक्षाएं लगना शुरू हो जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed