फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Number of patients with low blood pressure is rising.

Faridabad News: तेज धूप और उमस से बढ़ रहे लो ब्लड प्रेशर के मरीज

Wed, 01 Jul 2026 12:29 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
Number of patients with low blood pressure is rising.
फरीदाबाद बीके नागरिक अस्पताल ओपीड़ी में लगी मरीजों की भीड़ । संवाद
बीके अस्पताल की ओपीडी में रोज 70-80 मरीज पहुंच रहे
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। तेज धूप, बढ़ते तापमान और उमस के कारण निम्न रक्तचाप (लो ब्लड प्रेशर) के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। अचानक चक्कर आना, कमजोरी महसूस होना और आंखों के सामने अंधेरा छा जाने जैसी शिकायतों के साथ लोग अस्पताल पहुंच रहे हैं। जांच में कई मरीजों में लो ब्लड प्रेशर की पुष्टि हो रही है।

बीके अस्पताल की ओपीडी में पिछले करीब एक सप्ताह से प्रतिदिन 70 से 80 मरीज रक्तचाप से जुड़ी समस्याओं के उपचार के लिए पहुंच रहे हैं। चिकित्सकों के अनुसार अत्यधिक गर्मी और उमस के कारण शरीर से पसीने के रूप में पानी और नमक की अधिक मात्रा निकल जाती है। पर्याप्त तरल पदार्थ और संतुलित आहार न लेने से रक्तचाप कम होने की आशंका बढ़ जाती है। बुजुर्ग, पहले से बीमार व्यक्ति और लंबे समय तक धूप में रहने वाले लोग सबसे अधिक प्रभावित हो रहे हैं।
विज्ञापन


चिकित्सकों ने लोगों को दोपहर की तेज धूप से बचने, पर्याप्त मात्रा में पानी, ओआरएस और अन्य तरल पदार्थ लेने व संतुलित भोजन करने की सलाह दी है। उनका कहना है कि गर्मी के मौसम में पेट से जुड़ी बीमारियों के साथ-साथ पथरी की समस्या भी बढ़ रही है। शरीर में पानी की कमी और कम पानी पीने की आदत के कारण ऐसी परेशानियां बढ़ सकती हैं। समय रहते सावधानी बरतकर इन स्वास्थ्य समस्याओं से काफी हद तक बचाव संभव है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed