फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Number of patients increased due to outbreak of heat

Faridabad News: गर्मी के प्रकोप से बढ़ी मरीजों की संख्या

Sat, 17 Jun 2023 05:36 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद Updated Sat, 17 Jun 2023 05:36 PM IST
विज्ञापन
Number of patients increased due to outbreak of heat
गर्मी के प्रकोप से बढ़ी मरीजों की संख्या डायरिया के चपेट में आ रहे लोग, गर्मी बढ़ा रही परेशानी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। तापमान बढ़ने का असर लोगों के स्वास्थ्य पर हो रहा है। तेज धूप और गर्मी के कारण बच्चे डायरिया की चपेट में आ रहे हैं। नागरिक अस्पताल की ओपीडी में डायरिया के मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है। दूसरी तरफ बच्चों में वायरल बुखार की शिकायत देखने को मिल रही है।
विज्ञापन


बीके अस्पताल की ओपीडी में शनिवार को बाल रोग विशेषज्ञ से लेकर सामान्य रोग चिकित्सक से परामर्श लेने के लिए मरीजों की भीड़ दिखाई दी। अस्पताल से मिली जानकारी के मुताबिक करीब 200 बच्चे इलाज के लिए पहुंचे, नौनिहालों में उल्टी, दस्त, बुखार की शिकायत मिल रही है। बीके अस्पताल की बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. संध्या ने बताया कि पेट के निचले हिस्से में दर्द, पेट में मरोड़, उल्टी, बुखार और कमजोरी डायरिया के लक्षण हैं। शरीर में पानी की कमी होने के कारण ये दिक्कतें आने लगती हैं। इसके अतिरिक्त सर्दी जुकाम और बुखार के मरीज भी सामने आ रहे हैं। करीब 400 सामान्य रोग से ग्रसित मरीज पहुंचे, अधिकांश वायरल बुखार से पीड़ित थे। डॉक्टरों के मुताबिक यह बुखार एक सप्ताह तक मरीजों को परेशान कर रहा है। अलग-अलग बीमारियों से पीड़ित प्रतिदिन अस्पताल में 2000 से अधिक मरीज इलाज के लिए पहुंचते हैं। बीके अस्पताल के सामान्य रोग चिकित्सक योगेश गुप्ता के मुताबिक धूप में घर से निकलने से बचें, बहुत जरूरी होने पर छाते का सहारा लें। शरीर में पानी की कमी न होने दें। डायरिया जैसी स्थिति होने पर ओआरएस का प्रयोग करें। शुद्ध पानी का इस्तेमाल करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed