{"_id":"6a55344c8cc88d7582093f20","slug":"ntpcs-green-coal-project-to-be-implemented-in-faridabad-and-gurugram-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-74828-2026-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: फरीदाबाद और गुरुग्राम में लागू होगी एनटीपीसी की ग्रीन कोल परियोजना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: फरीदाबाद और गुरुग्राम में लागू होगी एनटीपीसी की ग्रीन कोल परियोजना
विज्ञापन
मंत्री विपुल गोयल ने वार्ड-35 के राजीव नगर स्थित पुरानी चुंगी रोड से स्वच्छता महाअभियान का किया शुभारंभ
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने सोमवार को वार्ड-35 के राजीव नगर स्थित पुरानी चुंगी रोड से स्वच्छता महाअभियान का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि स्वच्छ और विकसित फरीदाबाद का सपना तभी साकार होगा, जब प्रत्येक नागरिक स्वच्छता को अपनी जिम्मेदारी समझते हुए सक्रिय भागीदारी निभाएगा।
विपुल गोयल ने कहा कि प्रदेश सरकार केवल नियमित सफाई तक सीमित नहीं है, बल्कि वर्षों से जमा कचरे के वैज्ञानिक एवं स्थायी निस्तारण की दिशा में भी काम कर रही है। उन्होंने बताया कि वाराणसी स्थित एनटीपीसी की ग्रीन कोल परियोजना का अध्ययन किया गया है, जहां आधुनिक तकनीक से कचरे से ईंधन तैयार किया जा रहा है। इसी मॉडल को फरीदाबाद और गुरुग्राम में लागू करने की दिशा में प्रयास किए जा रहे हैं। इससे कचरे की समस्या का स्थायी समाधान हो सकेगा।
उन्होंने बताया कि शहरी स्थानीय निकायों में आधुनिक कचरा संग्रहण वाहन, डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण व्यवस्था और जीपीएस आधारित मॉनिटरिंग प्रणाली को मजबूत किया जा रहा है। इसके साथ ही मटेरियल रिकवरी फैसिलिटी (एमआरएफ), कम्पोस्ट प्लांट और माइक्रो प्रोसेसिंग सेंटर के माध्यम से कचरे के पुनर्चक्रण और वैज्ञानिक निस्तारण को बढ़ावा दिया जा रहा है। मंत्री ने कहा कि किसी भी विकसित शहर की पहचान उसकी स्वच्छता से होती है। केवल सरकारी प्रयासों से शहर को साफ-सुथरा नहीं बनाया जा सकता है, इसके लिए जनसहभागिता सबसे जरूरी है।
विज्ञापन
मंत्री ने कहा कि स्वच्छता सर्वेक्षण में करनाल का राष्ट्रीय स्तर पर तीसरा स्थान हासिल करना हरियाणा के लिए गौरव की बात है। उन्होंने विश्वास जताया कि जनसहयोग और आधुनिक तकनीक के बल पर फरीदाबाद भी देश के स्वच्छ शहरों की अग्रणी सूची में शामिल होगा। उन्होंने नागरिकों से अपने घर, मोहल्ले और सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने का संकल्प लेने तथा स्वच्छता को जनआंदोलन बनाने का आह्वान किया। इस मौके पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी और बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे।