फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   NSUI gheraoed the office of the Union Minister of State

एनएसयूआई ने केंद्रीय राज्यमंत्री के कार्यालय का किया घेराव

Wed, 28 Jul 2021 07:03 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jul 2021 07:03 PM IST
विज्ञापन
NSUI gheraoed the office of the Union Minister of State
फरीदाबाद। एनएसयूआई के पूर्व प्रदेश महासचिव कृष्ण अत्री के नेतृत्व में छात्र-छात्राओं ने अपने रुके हुए रिजल्ट और अवैध जुर्माना माफ करवाने के लिए केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर के कार्यालय पर प्रदर्शन किया। उनकी अनुपस्थिति में निजी सचिव कौशल बाटला को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

कृष्ण अत्री ने बताया कि प्रथम सेमेस्टर का परिणाम घोषित हुआ है। जिसमें पंडित जवाहरलाल नेहरू कॉलेज के लगभग 350 छात्रों के परीक्षा परिणाम में नॉट एलिजिबल आए हैं। छात्रों को 3000 रुपये जुर्माने के रूप में देने हैं। जुर्माना भी सभी छात्र दे भी चुके हैं लेकिन इसके बावजूद परिणाम नहीं आया हैं। इस जुर्माने से अलग कंटिन्यू रजिस्ट्रेशन के नाम पर 5000 रुपये का जुर्माना और मांगा जा रहा है। जिसके बाद छात्रों का रुका हुआ परीक्षा परिणाम घोषित होगा। ऐसे में एक छात्र को 8400 रुपये देने होंगे। जिसमें से 400 रुपये कॉलेज की तरफ से दिए जाएंगे और 8000 रुपये छात्र को देने हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जिस समय दाखिला होता है, उसी समय छात्रों से सभी दस्तावेज ले लिए जाते हैं। फिर दोबारा से छात्रों से कागजात मांगने व जुर्माना वसूलने का कोई औचित्य नहीं होता। 23 जुलाई को भी मुख्यमंत्री, शिक्षा मंत्री, एमडीयू के वीसी व एग्जाम कंट्रोलर के नाम एक ज्ञापन प्राचार्य को सौंपा गया था, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। इस मौके पर सत्यम शर्मा, गुरजीत सिंधु, अंकुश चौधरी, कृष्ण ठाकुर, मनीष कुमार, गरिमा चौधरी, साक्षी, पूजा, अरुण आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed