फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Now you will have to pay Rs 30 for a journey of 13 km.

Faridabad News: 13 किलोमीटर का सफर करने पर अब देना होगा 30 रुपये किराया

Mon, 29 Sep 2025 12:17 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 29 Sep 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
Now you will have to pay Rs 30 for a journey of 13 km.
-स्मार्ट सिटी में चलने वाली सिटी बस का बढ़ा किराया
विज्ञापन

-हर रोज करीब 4 हजार से अधिक यात्री करते हैं बस में सफर
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। स्मार्ट सिटी में सिटी बस से सफर करने वाले यात्रियों की जेब पर अब असर पड़ेगा। विभाग की ओर से इसके किराये में बढ़ोतरी कर दी गई है। अगर यात्री 13 किलोमीटर से ज्यादा सफर करता है तो उसको अब 30 रुपये किराया देना होगा। यह किराया बढ़ोतरी शनिवार से लागू हो चुकी है।

स्मार्ट सिटी में रहने वाले लोगों को गांव से शहर तक पहुंचाने के लिए फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण (एफएमडीए) की ओर से करीब 5 साल पहले सिटी बस का संचालन शुरू किया गया था। 10 रूटों पर 50 बसों का संचालन किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार पहले सिटी बस में सफर करने वाले यात्रियों को 10 किलोमीटर तक 10 रुपये और उससे ज्यादा सफर करने वाली यात्रियों को 20 रुपये देना होता था। लेकिन अब 6 किलोमीटर तक सफर करने वाले यात्रियों को 10 रुपये, 6 से 13 किलोमीटर तक सफर करने वाले यात्रियों को 20 रुपये और 13 से अधिक किलोमीटर तक सफर करने वाले यात्रियों को 30 रुपये किराया देना होगा। बता दें कि हर रोज करीब 4000 से अधिक लोग सिटी बस में सफर करते हैं। इसमें सबसे ज्यादा संख्या गांव से शहर को आने वाले लोगों की होती है। यह सुविधा गांव के लोगों के लिए शुरू की गई थी।
विज्ञापन


यह रूट है सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण
सिटी बस के सबसे व्यस्त रूट में 904, 933 और 916 है। 904 रूट में बल्लभगढ़ डिपो से बस बदरपुर बॉर्डर तक जाती है। यह बस दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के रास्ते बदरपुर बॉर्डर को जाती है। दूसरा रूट 916 है, जो बल्लभगढ़ बस डिपो से अरुआ चांदपुर को जाता है। इसके अलावा 933 मुद्रिका रूट है। जो बल्लभगढ़ बस डिपो से चलकर विभिन्न गांव शहर और ग्रेटर फरीदाबाद से होते हुए वापस बल्लभगढ़ बस डिपो में आती है। इन तीनों रूटों पर सबसे ज्यादा यात्री सफर करते हैं। इन सभी रूटों पर चार-चार बसों का संचालन किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन



सिटी बस के इंचार्ज अंकित त्यागी का कहना है कि अब यात्रियों को 13 किलोमीटर से अधिक चलने पर 30 रुपये किराया देना होगा। यह किराया स्मार्ट सिटी में शनिवार से लागू हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed