फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Now you will be able to deposit property tax with exemption, 1.5 lakh will get relief, the government had already announced

अब छूट के साथ संपत्ति कर जमा कर सकेंगे, 1.5 लाख को मिलेगी राहत, सरकार ने पहले ही कर दी थी घोषणा

Wed, 19 Jan 2022 11:12 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jan 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
Now you will be able to deposit property tax with exemption, 1.5 lakh will get relief, the government had already announced
Now you will be able to deposit property tax with exemption, 1.5 lakh will get relief, the government had already announced
फरीदाबाद। प्रदेश सरकार ने साल 2010-11 से साल 2020-21 तक संपत्ति कर जमा करने में ब्याज माफी की छूट देेने की घोषणा करीब 15 दिन पहले कर दी थी, लेकिन इसका पत्र जारी न होने से लोगों को लाभ नहीं मिल पा रहा था। शहरी स्थानीय निकाय विभाग ने मंगलवार देर शाम को पत्र जारी कर दिया है। इस योजना का लाभ मार्च तक उठाया जा सकता है। इससे शहर में करीब 1.5 लाख बकाएदारों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन

निगम के अनुसार करीब 900 संपत्तियों पर कार्रवाई कर करोड़ों रुपये की वसूली हुई है। जिन लोगों ने टैक्स जमा नहीं कराया है, उनकी प्रॉपर्टी सील की जा रही है। पहले रोजाना करीब 15-20 लाख रुपये कर जमा होता था लेकिन घोषणा के बाद इसमें भारी गिरावट आई थी और दो-तीन लाख रुपये ही जमा हो रहे थे। ऐसे में छूट के साथ कर भरने के आदेश जारी होने से अब दोबारा से निगम में कर जमा करने वालों की भीड़ लगनी शुरू हो जाएगी। नगर निगम के पहले हुए सर्वे के अनुसार कुल दो लाख प्रॉपर्टी है। जिसमें करीब 1.5 लाख को इस योजना से लाभ मिलेगा। सरकार की छूट मिलने के बाद अब लोगों को ब्याज से राहत मिलेगी।
विज्ञापन

ऑनलाइन जमा करें संपत्ति कर
फरीदाबाद। निगम आयुक्त यशपाल यादव ने संपत्तिकर दाताओं से अपील की है कि कर की बकाया राशि तत्काल जमा कराये और सरकार की नीति का लाभ उठाए। लोग निगम कार्यालयों में आने की बजाय संपत्तिकर https://online.ulbharyana.gov.in/eforms/PropertyTax.aspx पर जा कर के जमा करवाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed