{"_id":"694d806f26f8baf6bf0d5b32","slug":"now-you-can-send-mail-till-7-pm-the-time-has-been-extended-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-58754-2025-12-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: अब शाम सात बजे तक भेज सकते हैं डाक, बढ़ाया गया समय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: अब शाम सात बजे तक भेज सकते हैं डाक, बढ़ाया गया समय
विज्ञापन
पहले चार बजे तक सेवा उपलब्ध थी, कामकाजी लोगों को करना पड़ता था परेशानी का सामना
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। शहर के लोगों के लिए डाक सेवा को लेकर एक अच्छी खबर है। अब शहर के मुख्य डाकघर में लोग शाम सात बजे तक डाक भेज सकते हैं। पहले यह सुविधा केवल शाम चार बजे तक ही उपलब्ध थी, जिससे कामकाजी लोगों को काफी परेशानी होती थी। समय बढ़ने से अब लोगों को डाक भेजने के लिए जल्दीबाजी नहीं करनी पड़ेगी।
डाक विभाग द्वारा समय बढ़ाए जाने का मुख्य उद्देश्य लोगों को बेहतर और सुविधाजनक सेवा देना है। शहर के मुख्य डाकघर के साथ-साथ एनएच क्षेत्र में स्थित डाकघर में भी अब शाम छह बजे तक डाक स्वीकार की जाएगी। इससे खासतौर पर एनएच क्षेत्र के व्यापारियों और स्थानीय लोगों को फायदा मिलेगा, जो दिनभर काम में व्यस्त रहते हैं।
इसके अलावा शहर के कई अन्य डाकघरों में भी डाक भेजने के समय को लेकर व्यवस्था तय की गई है। सेक्टर-16ए, एस्कॉर्ट नगर, सेक्टर-7, बल्लभगढ़, सेक्टर-22, श्री विश्वकर्मा स्किल यूनिवर्सिटी, बल्लभगढ़ एमडीजी और एनआईटी स्थित डाकघरों में लोग अब दोपहर चार बजे तक डाक भेज सकते हैं। पहले इन डाकघरों में समय को लेकर लोगों में असमंजस बना रहता था।
विज्ञापन
डाक भेजने के समय में बदलाव से छात्रों, कर्मचारियों, व्यापारियों और आम नागरिकों को बड़ी राहत मिलेगी। कई बार लोग जरूरी दस्तावेज, आवेदन पत्र या पार्सल समय पर नहीं भेज पाते थे, जिससे उन्हें नुकसान उठाना पड़ता था। अब समय बढ़ने से लोग अपने जरूरी काम आसानी से निपटा सकेंगे।
स्थानीय लोगों का कहना है कि यह फैसला काफी सराहनीय है। इससे न सिर्फ समय की बचत होगी, बल्कि डाकघरों में भीड़ भी कम होगी। डाक विभाग के अधिकारियों का मानना है कि नई व्यवस्था से डाक सेवाओं में सुधार आएगा और लोगों को सुविधा होगी।
वर्जन-- -
डाक भेजने के समय में किया गया यह बदलाव शहर के लोगों के लिए सुविधाजनक साबित होगा। यह डाक सेवाओं को और मजबूत बनाएगा। - शैलेंद्र सिंह, सहायक डाक अधीक्षक

वर्जन