फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Now you can fill the feedback form online in medical college

Faridabad News: मेडिकल कॉलेज में अब ऑनलाइन भर सकते हैं फीडबैक फॉर्म

Fri, 10 Oct 2025 12:49 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 10 Oct 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
Now you can fill the feedback form online in medical college
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। एनआईटी तीन नंबर स्थित ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में अब मरीज व उनके परिजन ऑनलाइन फीडबैक फॉर्म भर सकते हैं। इसको लेकर अस्पताल प्रशासन की ओर से जगह-जगह क्यू आर कोड लगाया गया है। उसको स्कैन करने पर मरीज फीडबैक दे सकते हैं। पहले यह फॉर्म मैन्युअल जगह-जगह लगाए गए थे, लेकिन अब इसको ऑनलाइन कर दिया गया है। स्मार्टफोन के जरिए कोई भी व्यक्ति आसानी से क्यू आर कोड को स्कैन कर फीडबैक फॉर्म भर सकते हैं। इसमें व्यक्ति को अस्पताल में होने वाली समस्याओं के बारे में लिखना होगा। साथ ही वह अपना नाम और मोबाइल नंबर भी लिख सकता है ताकि अस्पताल प्रशासन को अगर कभी कोई बात पूछनी हो तो वह संपर्क कर सकते हैं। डीन डॉ. चव्हाण कालिदास दत्तात्रेय का कहना है कि अस्पताल में अभी भी कुछ कमियां हैं। जिससे मरीजों को कई बार काफी परेशानी होती है। उन कमियों को दूर करने के लिए फीडबैक लेना अनिवार्य है। ताकि हम मरीजों के बीच रहकर उनकी समस्याओं को समझ सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed