फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   now we have to recharge fastag

मासिक पास बंद, अब फास्टैग कराना होगा रिचार्ज

Mon, 25 Nov 2019 11:57 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 25 Nov 2019 11:57 PM IST
विज्ञापन
now we have to recharge fastag
फरीदाबाद। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के सराय टोल प्लाजा पर अब मासिक टोल टैक्स के स्टीकर जारी नहीं किए जाएंगे। इसके बदले में इसी वैल्यू के फास्टैग जारी करने की सुविधा दी जा रही है। उधर, सोमवार को भी फास्टैग के लिए सराय टोल प्लाजा पर लोगों की लंबी कतार लगी रही।
विज्ञापन

इस स्थिति में एनसीआर में संचालित होने वाली बस, ट्रक, टैंपो व टैक्सी समेत अन्य कमर्शियल वाहनों को अलग-अलग कैटेगरी व अलग-अलग वैल्यू के फास्टैग जारी किए जा रहे हैं। इन फास्टैग को अब मासिक रिचार्ज कराना होगा। इसके बाद सराय टोल प्लाजा से गुजरने के दौरान स्वत: ही सेंसर फास्टैग को रीड कर टोल टैक्स काट लेगा। इस व्यवस्था से टोल वसूली में होने वाली धांधली पर अंकुश लगेगा।
विज्ञापन

सराय टोल प्लाजा के परियोजना निदेशक मोहम्मद शैफ ने बताया कि टोल प्लाजा से गुजरने वाले वाहनों को अब स्टीकर के बजाए फास्टैग से भुगतान करना होगा। उन्होंने बताया कि एनसीआर में एनएचएआई का सराय टोल प्लाजा एक मात्र ऐसा टोल प्लाजा है, जहां राउंड ट्रिप व मासिक भुगतान की सुविधा है। उन्होंने बताया कि एनएचएआई एक दिसंबर से देश के सभी टोल प्लाजा को कैशलेस बनाने की घोषणा कर चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे अलावा सभी टोल प्लाजा, पेट्रोल पंप, कुछ निजी क्षेत्र के बैंक, पेटीएम व अमेजन जैसी ऑनलाइन शापिंग साइट पर भी फास्टैग उपलब्ध हैं। यहां से उपभोक्ता वाहन चालक फास्टैग खरीद सकते हैं। टोल प्लाजा पर 30 नवंबर तक निशुल्क फास्टैग दिए जा रहे हैं। इसके लिए लोग कतार लगा कर फास्टैग प्राप्त कर रहे हैं। एक दिसंबर से जिन गाड़ियों पर फास्टैग नहीं होगा, उनसे दोगुना टोल लेकर कैशलेन से निकाला जाएगा। एक लाइन को कैशलेन के रुप में रिजर्व रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed