फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Now water will not fill under three underpasses

तीन अंडरपास के नीचे अब नहीं भरेगा पानी

Thu, 01 Jul 2021 05:09 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jul 2021 05:09 PM IST
विज्ञापन
Now water will not fill under three underpasses
फरीदाबाद। शहर में तीन अंडरपास के नीचे अब बरसात का पानी नहीं भरेगा। इसके लिए फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण (एफएमडीए) ने गुरुग्राम की तर्ज पर जलभराव से निजात दिलाने की तैयारी है। योजना के तहत तीनों पर तीनों अंडरपास पर सबमर्सिबल पंप लगाए जाएंगे। इसके लिए गुरुग्राम से पाइप मंगा लिए गए हैं। जल्द इन्हें डालने का काम शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

शहर में तीन अंडरपास ओल्ड फरीदाबाद, मेवला महाराजपुर और ग्रीन फील्ड कॉलोनी स्थित एनएचपीसी हैं। तीनों की हालत बेहद खराब बनी हुई है। बुधवार को एफएमडीए के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुधीर राजपाल, अतिरिक्त कार्यकारी अधिकारी डॉ. गरिमा मित्तल और इंजीनियरिंग विभाग अधिकारियों ने तीनों अंडरपास का दौरा किया। निरीक्षण के दौरान यहां बारिश के पानी निकासी के मुद्दे पर चर्चा की। खासकर बरसात में अंडरपास पानी में डूब जाते हैं। यातायात व्यवस्था ठप हो जाती है। बारिश में जलभराव के कारण शहर दो हिस्सों में बंट जाता है। कई बार वाहन चालक इनमें फंस जाते हैं। इसका दबाव बाहरी सड़कों पर पड़ता है। राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों की रफ्तार थम जाती है। ऐसे में लोगों को भारी समस्या का सामना करना पड़ता है। हालांकि अंडरपास में जलभराव से निजात दिलाने के लिए हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की ओर से पहले प्रयास किए गए। बड़ी-बड़ी मोटर और पंप लगाए गए लेकिन सभी प्रयास विफल रहे। अब एक बार फिर एफएमडीए ने अंडरपास से बरसाती पानी निकासी के प्रयास शुरू किए है। इसके तहत तीनों अंडरपास पर 50 एचपी उच्च क्षमता के समर सीवर पंप सेट लगाए जाएंगे। इसकी क्षमता 125 केवीए की होगी। बारिश के दौरान ये पंप सेट ऑटोमैटिक तरीके से चालू हो जाएंगे।
विज्ञापन

वर्जन
शहर के तीन अंडरपास पर उच्च क्षमता के समर सीवर पंप सेट लगाए जाएंगे। इसके लिए गुरुग्राम से पाइप मंगा लिए गए है। काम पूरा होने के बाद लोगों को बारिश के दौरान जलभराव से काफी हद तक निजात मिलेगी। - सुधीर राजपाल, मुख्य कार्यकारी अधिकारी, एमएमडीए
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed