फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Now vaccination facility will be available every two km

अब हर दो किमी पर होगी टीकाकरण की सुविधा

Fri, 05 Mar 2021 10:32 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 05 Mar 2021 10:32 PM IST
विज्ञापन
Now vaccination facility will be available every two km
फरीदाबाद। जिले में कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण जारी है। शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग के टीकाकरण केंद्रों पर बुजुर्गों में उत्साह एक बार फिर दिखा। हालांकि ऑनलाइन पंजीकरण की समस्याएं अभी दूर नहीं हुई हैं। बावजूद इसके केंद्रों पर जाकर टीका लगवाने के लिए बुजुर्गों की भीड़ उमड़ रही है।
विज्ञापन

केंद्र पर ही पहुंचकर पंजीकरण करा रहे हैं और अपने नंबर का इंतजार कर रहे हैं। इसके बाद कहीं कोरोना बचाव के लिए वैक्सीनेशन की डोज उन्हें लग पा रही है। ऐसे में जिला स्वास्थ्य विभाग का दावा है कि बुजुर्गों के लिए दो किलोमीटर के क्षेत्र में ही टीकाकरण की सुविधा दी जाएगी। इसके लिए एक्शन प्लान तैयार किया जा रहा है। संभावना है कि अगले सप्ताह इसे लागू भी कर दिया जाए। जिले में 49 केंद्र पहले से मौजूद हैं। 23 अतिरिक्त केंद्रों पर टीकाकरण की सुविधा अगले सप्ताह तक शुरू की जाएगी।
विज्ञापन

एफआरयू-1 तक जाने वाली सड़क पर होगी इंटरलॉकिंग
बृहस्पतिवार को केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर टीकाकरण के लिए एफआरयू-1 पहुंचे थे। वहां केंद्र तक जाने के लिए तारकोल की सड़क थोड़ी धंसी हुई थी। इस समस्या को मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने मंत्री के आगे रखा। अब इस सड़क को इंटरलॉकिंग के जरिए बनाने के आदेश मंत्री ने दे दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नर्सिंग कॉलेज की छात्राओं ने लगवाई वैक्सीन
बीके अस्पताल के नर्सिंग कॉलेज की छात्राओं ने भी अस्पताल पहुंचकर वैक्सीन लगवाई। वहीं साथियों को भी टीका लगवाने के लिए प्रेरित किया। मौजूद छात्राओं ने अपनी बारी का इंतजार लंबी कतार में किया। इस दौरान अन्य लोगों को भी टीकाकरण संबंधी सहायता मुहैया कराई।
बुजुर्ग भी कर रहे दोस्तों को प्रेरित
शुक्रवार को बीके सिविल अस्पताल में भारी संख्या में बुजुर्ग टीका लगवाने के लिए पहुंचे। अधिकतर बुजुर्ग अपने साथियों संग नजर आए। कई दोस्तों की टोली में पहुंचे। वैक्सीन लगवाने के बाद बुजुर्ग अपने मोहल्ले में भी लोगों को प्रेरित कर रहे हैं। बुजुर्गों ने कहा कि कोरोना से बचाव के लिए टीका ही उपाय है।
ऑनलाइन पंजीकरण की समस्या पोर्टल पर ही है। इसे स्थानीय स्तर पर दूर नहीं किया जा सकता। ऐसे में पंजीकरण और टीकाकरण में बुजुर्गों को परेशानी न हो, यह सुनिश्चित किया जा रहा है। सभी स्वास्थ्य कर्मियों को स्पष्ट निर्देश हैं कि केंद्र पर पहुंचने वाले बुजुर्गों के दस्तावेज जांच के बाद तुरंत वैक्सीनेशन करें। देरी या तकनीकि खामी के लिए कोई शिकायत न मिलें, यह स्थानीय स्तर पर सुनिश्चित किया जाए। आगामी सप्ताह में दो किलोमीटर के दायरे में ही टीकाकरण किया जाएगा। तैयारी पूरी कर ली गई है।

- डॉ. रणदीप पूनिया, मुख्य चिकित्सा अधिकारी
--
टीकाकरण का अनुपात हर दिन बढ़ रहा है। खुशी है लोगों में कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण का उत्साह है। सभी को इस बारे में जागरूक किया जा रहा है कि कोरोना का टीका ही संक्रमण से बचाव का उपाय है।
- डॉ. रमेश, टीकाकरण नोडल अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed