फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Now the public welfare fair will run till October 15.

Faridabad News: अब 15 अक्तूबर तक चलेगा लोक कल्याण मेला

Sat, 04 Oct 2025 12:38 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 04 Oct 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
Now the public welfare fair will run till October 15.
रेहड़ी-पटरी वालों को मिलेगा पीएम स्वनिधि योजना का लाभ
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। नगर निगम मुख्यालय में चल रहे लोक कल्याण मेले की अवधि बढ़ा दी गई है। नगर निगम फरीदाबाद के आयुक्त धीरेंद्र खड़गटा ने बताया कि यह विशेष अभियान जो पहले 2 अक्तूबर तक निर्धारित था अब 15 अक्तूबर तक आयोजित किया जाएगा।

निगम आयुक्त ने बताया कि यह मेला भारत सरकार की पीएम स्वनिधि योजना के अंतर्गत संचालित किया जा रहा है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य रेहड़ी-पटरी संचालकों, छोटे दुकानदारों और फुटपाथ विक्रेताओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है। अभियान के दौरान पात्र लाभार्थियों को बिना किसी बिचौलिये के सीधे सरकारी योजनाओं से जोड़ा जा रहा है।
विज्ञापन



उन्होंने कहा कि अब तक निगम क्षेत्र में बड़ी संख्या में लोगों को योजना से लाभान्वित किया जा चुका है। आगे भी यह अभियान जारी रहेगा ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति वंचित न रह जाए। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे नजदीकी नगर निगम कार्यालय में पहुंचकर मेले में उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी लें और आवेदन कर लाभ उठाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन



कम ब्याज दर पर ऋण उपलब्ध कराया जाता है
निगम परियोजना अधिकारी द्वारका प्रसाद ने बताया कि यह योजना छोटे व्यापारियों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। इसके तहत उन्हें कम ब्याज दर पर ऋण उपलब्ध कराया जाता है, जिससे वे अपने कारोबार को बढ़ा सकें और आर्थिक रूप से मजबूत बन सकें। अधिकारियों का कहना है कि लोक कल्याण मेला न केवल योजनाओं की जानकारी देने का माध्यम है, बल्कि यह उन लोगों के लिए अवसर भी है जो रोजमर्रा की कमाई से जीवनयापन करते हैं और अपने काम को विस्तार देना चाहते हैं। भारत सरकार के आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय द्वारा जारी निर्देशों के तहत यह मेला अब 15 अक्तूबर तक निगम मुख्यालय सहित विभिन्न स्थानों पर जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed