{"_id":"64e4b3b13fcfed866e0eaa94","slug":"now-the-name-of-pyali-chowk-will-be-baba-deep-singh-chauraha-faridabad-news-c-26-1-fbd1004-11941-2023-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: अब प्याली चौक का नाम होगा बाबा दीप सिंह चौराहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: अब प्याली चौक का नाम होगा बाबा दीप सिंह चौराहा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। प्याली चौक को अब बाबा दीप सिंह चौराहे के नाम से जाना जाएगा। इसके निर्माण और सौंदर्यीकरण पर तकरीबन 2.50 करोड़ रुपये की लागत आई है। बाबा दीपसिंह चौक फ्रांस के एफिल टावर की तर्ज पर बनाया गया है। इसकी ऊंचाई करीब 12 मीटर और परिधि करीब 17 मीटर है। इसका डिजाइन वास्तुकार दिवाकर ने किया है। यह जिले के खूबसूरत चौराहे में से एक है। इसका निर्माण बाबा दीप सिंह शहीद चैरिटेबल सोसाइटी की ओर से किया गया है। अब फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण (एफएमडीए) की ओर से इस चौराहे के चारों तरफ सड़कों निर्माण किया जा रहा है। एफएमडीए के एसडीओ हरजीत सिंह का कहना है कि 480 मीटर सड़क का निर्माण जल्द शुरू कर दिया जाएगा। इसके टेंडर की प्रकिया जल्द पूरी कर ली जाएगी। प्रक्रिया पूरी होने के बाद इसके निर्माण में करीब छह महीने का समय लगेगा।
वर्जन
प्याली चौक का नाम बदलकर बाबा दीप सिंह के नाम पर करने का निर्णय लिया गया। इसके लिए सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं। सड़क का निर्माण भी करने का निर्णय लिया गया है।
हरजीत सिंह, एसडीओ एफएमडीए