फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Now the attendance of corporation employees will be shown by showing face, face recognition attendance system will be implemented in the new year

अब चेहरा दिखाकर लगेगी निगम कर्मचारियों की हाजिरी, नए साल फेस रिकग्निशन हाजिरी सिस्टम किया जाएगा लागू

Wed, 22 Dec 2021 11:24 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 22 Dec 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
Now the attendance of corporation employees will be shown by showing face, face recognition attendance system will be implemented in the new year
Now the attendance of corporation employees will be shown by showing face, face recognition attendance system will be implemented in the new year
फरीदाबाद (मनोज धर द्विवेदी)। नगर निगम नए साल में जीपीएस (ग्लोबल पोजिशनिंग सिस्टम) आधारित फेस रिकग्निशन हाजिरी सिस्टम लागू करने जा रहा है। एक जनवरी से यह सभी के लिए अनिवार्य हो जाएगा। इस सिस्टम के लागू होने से कर्मचारियों की हाजिरी में पारदर्शिता आएगी और लेट लतीफी दूर होगी। नगर निगम अपने कार्यों में सुधार लाने की दिशा में लगातार काम का रहा है। इंजीनियरिंग विंग और संयुक्त आयुक्तों के कार्यालयों में फाइलों के काम को ई-प्रणाली के तहत लाया जा रहा है। साथ ही अन्य कार्यों को भी एक-एक कर ऑनलाइन किया जा रहा है। इसी के तहत कर्मचारियों की जवाबदेही सुनिश्चित करने पर काम चल रहा है।
विज्ञापन

जिससे कर्मचारी समय पर कार्यालय पहुंचे और लोगों के कार्यों को करें। इसी को लेकर हाजिरी प्रणाली में बदलाव किया जा रहा है। फरीदाबाद 311 एप पर एक नया फीचर जोड़ा गया है। इसके तहत एक जनवरी 2022 से कर्मचारियों की हाजिरी फेस रिकग्निशन से लगनी शुरू हो जाएगी। सभी कर्मचारियों को अपने फोन में फरीदाबाद 311 एप को इंस्ट्राल करने को कहा गया है। रोजाना कर्मचारी को तय वक्त पर एप के माध्यम से हाजिरी लगानी होगी। हाजिरी लगाने के बाद उस जगह का स्वत: लोकेशन जा जाएगा। इसमें कोई बदलाव नहीं हो सकता है। इसका आईटी विंग ट्रायल के रूप में प्रयोग करना भी शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

कर्मचारियों की लेट लतीफी दूर होगी
फेस रिकग्निशन से निगम कर्मचारियों की लेट लतीफी दूर होगी। इससे उन्हें तय वक्त पर ऑफिस पहुंचना होगा। यदि ऑफिस के बाहर हाजिरी लगाते हैं तो उनकी करंट लोकेशन आएगा। इससे पता चल जाएगा कि कर्मचारी कहां से हाजिरी लगा रहा है। इससे सफाई के कार्यों में भी सुधार होने की उम्मीद है। इससे लागू होने से उन्हें तय वक्त पर समय पर जगह पर पहुंचना होगा। इससे सफाई के काम में सहूलियतें मिलेगी। नगर निगम में करीब 3000 हजार सफाई, 100 से ज्याद इंजीनियर्स के अलावा अलग-अलग विंगों में काम करने वाले कर्मचारी और अधिकारी शामिल हैं। इससे पहले निगम ने कर्मचारियों की हाजिरी के लिए बायोमिट्रिक हाजिरी सिस्टम शुरू किया था लेकिन इसका भी कर्मचारी तोड़ निकाल लिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed