फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Now, talented children from Mewat will also be able to become doctors and engineers

Faridabad News: अब मेवात के होनहार बच्चे भी बन सकेंगे डॉक्टर-इंजीनियर

Tue, 03 Feb 2026 12:10 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 03 Feb 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
Now, talented children from Mewat will also be able to become doctors and engineers
-एमडीए ने शुरू की नीट व आईआईटी-जेईई की नि:शुल्क रेजिडेंशियल कोचिंग योजना
विज्ञापन


स्क्रीनिंग टेस्ट के आवेदन की अंतिम तिथि 6 फरवरी, परीक्षा 9 व 10 फरवरी को

संवाद न्यूज एजेंसी

नूंह। मेवात क्षेत्र के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों के सपनों को पंख देने के लिए मेवात विकास अभिकरण (एमडीए) नूंह ने एक बड़ी पहल की है। एमडीए द्वारा नीट एवं आईआईटी-जेईई जैसी देश की प्रतिष्ठित परीक्षाओं की तैयारी के लिए पूरी तरह नि:शुल्क रेजिडेंशियल कोचिंग योजना शुरू की गई है। यह योजना कक्षा 11वीं व 12वीं (विज्ञान संकाय) में प्रवेश लेने वाले मेधावी विद्यार्थियों के लिए वरदान साबित होगी। इस योजना के तहत विद्यार्थियों का चयन 9 व 10 फरवरी 2026 को आयोजित होने वाले स्क्रीनिंग टेस्ट के माध्यम से किया जाएगा। टेस्ट के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 6 फरवरी सायं 5 बजे निर्धारित की गई है।

कौन कर सकता है आवेदन:
योजना के लिए वही विद्यार्थी पात्र होंगे जो वर्तमान में कक्षा 10वीं में अध्ययनरत हों, कक्षा 9वीं में कम से कम 70 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हों, जिला नूंह या हथीन ब्लॉक (पलवल) के निवासी हो तथा कक्षा 11वीं में विज्ञान संकाय लेने के इच्छुक होने चाहिए।
विज्ञापन


नि:शुल्क कोचिंग, आवास और मेंटरशिप :
एमडीए के सीईओ एवं उपायुक्त अखिल पिलानी ने बताया कि चयनित विद्यार्थियों को आवास, भोजन, उच्चस्तरीय कोचिंग, शैक्षणिक मार्गदर्शन और मेंटरशिप पूरी तरह नि:शुल्क प्रदान की जाएगी। कोचिंग का संचालन देश की प्रतिष्ठित संस्था क्लास 24 द्वारा किया जाएगा। कोचिंग केंद्र पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, गांव मढ़ी में संचालित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

आवेदन प्रक्रिया:

इच्छुक विद्यार्थी अपने विद्यालय के प्राचार्य के माध्यम से 6 फरवरी सायं 5 बजे तक आवेदन कर सकते हैं। एमडीए ने मेवात क्षेत्र के अधिक से अधिक योग्य विद्यार्थियों से इस सुनहरे अवसर का लाभ उठाने और नीट व आईआईटी-जेईई जैसी कठिन परीक्षाओं में सफलता हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन करने का आह्वान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed