फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Now students will come to school wearing full shirt and pants

Faridabad News: अब विद्यार्थी फुल शर्ट और पैंट पहनकर आएंगे स्कूल

Sat, 26 Oct 2024 02:35 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 26 Oct 2024 02:35 AM IST
विज्ञापन
Now students will come to school wearing full shirt and pants
जिले में डेंगू और मलेरिया के बढ़ते मरीजों की संख्या को ध्यान में रखकर लिया गया है निर्णय
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। जिले में डेंगू और मलेरिया के मरीजों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है। शुक्रवार तक डेंगू के 105 और मलेरिया के 28 मरीजों की पहचान की गई है। इसे ध्यान में रखते हुए स्कूलों ने ड्रेस कोड में बदलाव करने का निर्णय लिया है। सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थी अगले सप्ताह से फुल शर्ट और पैंट पहनकर ही स्कूल आएंगे।
इस संबंध में शिक्षा विभाग की ओर से दिशा निर्देश जारी कर दिए गए हैं। स्कूलों में जल जनित बीमारियों से बचाव के लिए स्कूल के शिक्षक को ही नोडल अधिकारी के रूप में तैनात किया जाएगा, जो विद्यार्थियों को इन बीमारियों के प्रति जागरूक करेंगे। अभी तक राजकीय स्कूलों के विद्यार्थी हाफ पैंट और शर्ट पहनकर आते हैं। उन्हें निर्देश दिया गया है कि वह विद्यालय में फुल पैंट-शर्ट पहनकर आएं। जिससे कि मच्छरों से फैलने वाली बीमारियां जैसे डेंगू, मलेरिया इत्यादि से बचा जा सके। इसके अलावा यदि विद्यालय में कोई छात्र या छात्रा बुखार से पीड़ित है तो उसकी सूचना तुरंत स्कूल प्रबंधन को दे।
विज्ञापन

----

वर्जन

डेंगू व मलेरिया को ध्यान में रखते हुए सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों में ड्रेस कोड में बदलाव का निर्णय लिया गया है। जिससे कि स्कूली बच्चों को डेंगू व मलेरिया से बचाया जा सकें। अजीत सिंह, जिला शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article