{"_id":"69e7b073472d873d35076d38","slug":"now-students-will-be-given-albendazole-tablets-on-may-5-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-68099-2026-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: अब छात्रों को पांच मई को दी जाएगी एल्बेंडाजोल टैबलेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: अब छात्रों को पांच मई को दी जाएगी एल्बेंडाजोल टैबलेट
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। जिले के राजकीय और निजी विद्यालयों में पढ़ने वाले छात्रों को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के दिन दी जाने वाली एल्बेंडाजोल टैबलेट अब पांच मई को दी जाएगी। इसके अलावा जो छात्र इस दिन टैबलेट नहीं ले पाते हैं, उनको आठ मई को यह टैबलेट खिलाई जाएगी। स्वास्थ्य विभाग ने जिला शिक्षा विभाग को इस संबंध में पत्र जारी किया है।
गौरतलब है कि राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के अवसर 21 अप्रैल को जिले के राजकीय और निजी विद्यालयों में पढ़ने वाले कक्षा एक से आठवीं तक के छात्रों को एल्बेंडाजोल टैबलेट दी जानी थी, लेकिन अंतिम समय में इस अभियान को टाल दिया गया है। यह टैबलेट छात्रों में होने वाले कृमि संक्रमण (पेट के कीडे़ ) को रोकने में अहम भूमिका निभाती है।