फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Now students of first merit will be able to deposit fees till 20

अब 20 तक फीस जमा करा सकेंगे पहली मेरिट के विद्यार्थी

Sat, 18 Sep 2021 05:50 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 18 Sep 2021 05:50 PM IST
विज्ञापन
Now students of first merit will be able to deposit fees till 20
फरीदाबाद। उच्च शिक्षा विभाग (डीएचई) की ओर से महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय संबद्ध कॉलेजों में स्नातक (यूजी) दाखिला शेड्यूल फिर से बदला गया है। पूर्व में पहली मेरिट में शामिल छात्र 18 सितंबर तक फीस का भुगतान कर सकते थे। डीएचई ने दो दिन का अतिरिक्त समय देते हुए 20 सितंबर शाम पांच बजे तक भुगतान की मोहलत दी है।
विज्ञापन

वहीं, दूसरी मेरिट भी अब 22 सितंबर को जारी होगी। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की ओर से 18 व 19 सितंबर को सिपाही (महिला) भर्ती की लिखित परीक्षा को ध्यान में रखते हुए यह बदलाव किए गए हैं। इस बारे में ऑनलाइन दाखिला पोर्टल पर अपडेट जारी कर दिया गया है। जिले में महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय संबद्ध 10 कॉलेजों में स्नातक दाखिले जारी हैं। आवेदन प्रक्रिया पूरी होते ही डीएचई ने 11 सितंबर को पहली मेरिट जारी की। हालांकि, बाद में इसे प्रोविजनल (अस्थाई) बताते हुए 13 को नई मेरिट जारी की। पहली मेरिट में जगह बनाने वाले विद्यार्थियों को शनिवार यानी 18 सितंबर तक दाखिला शुल्क भुगतान का समय दिया गया था। अब फीस भुगतान की समय सीमा बढ़ाते हुए सोमवार 20 सितंबर शाम पांच बजे तक का अतिरिक्त समय दिया गया है।
विज्ञापन

पूर्व में दूसरी मेरिट 21 सितंबर को जारी होनी थी। दाखिला पोर्टल पर अपडेट किए गए शेड्यूल के अनुसार, यह मेरिट अब 22 सितंबर मंगलवार को जारी होगी। दूसरी मेरिट में शामिल छात्र 25 सितंबर तक फीस जमा कर सकेंगे। ऐसे में दूसरी मेरिट में फीस भुगतान का समय महज चार दिन ही होगा। दोनों मेरिट के दाखिले पूरे होने के बाद एक बार फिर 28 को दाखिला पोर्टल खोला जाएगा। इसमें ओपन काउंसलिंग के जरिए छात्रों को रिक्त सीटों पर मौका मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्यार्थी बदले हुए शेड्यूल का लाभ लें। किसी भी मदद के लिए प्रत्येक कॉलेज में दाखिला समिति बनाई गई है। वहां छात्रों की समस्या सुलझाने में हर संभव मदद की जा रही है।
- डॉ. एमके गुप्ता, प्राचार्य, राजकीय नेहरू कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed