{"_id":"60ca416a8ebc3e348d21cb1c","slug":"now-opportunity-to-do-masters-in-animation-and-multimedia-from-jc-bose-university-faridabad-news-noi587918910","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेसी बोस विवि से अब एनीमेशन व मल्टीमीडिया में मास्टर्स करने का अवसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेसी बोस विवि से अब एनीमेशन व मल्टीमीडिया में मास्टर्स करने का अवसर
विज्ञापन
फरीदाबाद। एनीमेशन के बढ़ते बाजार तथा इस क्षेत्र में कुशल पेशेवरों की बढ़ती मांग को देखते हुए जेसी बोस विज्ञान और प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय आगामी शैक्षणिक सत्र से एनिमेशन एवं मल्टीमीडिया में एमएससी पाठ्यक्रम शुरू करने जा रहा है। विवि द्वारा कम्युनिकेशन एवं मीडिया टेक्नोलॉजी विभाग के अंतर्गत बीएससी (एनिमेशन और मल्टीमीडिया) में डिग्री पाठ्यक्रम सफलतापूर्वक चलाया जा रहा है।
इस संबंध में जानकारी देते हुए कुलपति प्रो. दिनेश कुमार ने कहा कि कि प्रौद्योगिकीय विकास ने एनीमेशन, वीएफएक्स और गेम्स को आम लोगों तक पहुंचा दिया है। ग्लोबल मीडिया एवं एंटरटेनमेंट मार्केट में एनीमेशन उद्योग तेजी से बढ़ते क्षेत्रों में से एक है। आने वाले समय में एनीमेशन उद्योग रचनात्मक सोच रखने वाले कुशल पेशेवरों के लिए रोजगार का प्रमुख क्षेत्र होगा।
एक मार्केट रिसर्च रिपोर्ट के अनुसार, ग्लोबल 3डी एनिमेशन मार्केट का आकार 2021 में 18.39 बिलियन अमरीकी डॉलर आंका गया है। इसमें 2028 तक 11.7 प्रतिशत की कम्पाउंड वार्षिक वृद्धि दर (सीएजीआर) से विस्तार होने की संभावना जताई जा रही है। इस प्रकार, एनीमेशन के क्षेत्र में रोजगार की प्रबल संभावनाएं हैं और यह ऐसे युवाओं के लिए उपयुक्त क्षेत्र हैं जो अपनी कल्पना को वास्तविकता में बदलने का हुनर रखते हैं। मीडिया विभाग के अध्यक्ष प्रो. अतुल मिश्रा ने बताया कि विवि द्वारा एनीमेशन और मल्टीमीडिया में 20 सीटों के साथ शुरू किया है।