फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Now hot food will be available in schools again

अब स्कूलों में फिर से मिलेगा गर्मागर्म खाना

Wed, 06 Apr 2022 10:48 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 06 Apr 2022 10:48 PM IST
विज्ञापन
Now hot food will be available in schools again
फरीदाबाद। नए शैक्षणिक सत्र 2022-23 से एक बार फिर से स्कूलों में विद्यार्थियों को गर्मागर्म खाना मिलेगा। मिड-डे-मील का सूखा राशन वितरित करने पर रोक लगाकर निदेशालय ने एक बार फिर से पका हुआ भोजन छात्रों को दिए जाने के आदेश जारी किए हैं।
विज्ञापन

कोविड संक्रमण के बुरे दौर में सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों को मिड-डे-मील के नाम पर सूखा राशन वितरित किया जा रहा था। अब एक बार फिर सरकारी स्कूलों में कक्षा पहली से आठवीं तक के छात्रों को फिर से पका हुआ भोजन दिया जाएगा।
विज्ञापन

पिछले दिनों हरियाणा प्राइमरी टीचर एसोसिएशन की ओर से मौलिक शिक्षा विभाग को मिड डे मील योजना शुरू करने को लेकर ज्ञापन दिया गया। शिक्षकों की मांग पर स्कूलों में छात्रों की वापसी के लिए मिड-डे-मील को काफी मददगार बताया गया। ऐसे में निदेशालय ने नए सत्र के साथ पका हुआ भोजन वितरित करने के आदेश जारी किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष चतर सिंह का कहना है कि बुधवार को आदेश आ चुके हैं। पहले सूखा राशन वितरित किया जा रहा था। स्कूलों में नया सत्र शुरू हो चुका है। मॉडल संस्कृति स्कूलों में दाखिले 26 अप्रैल तक जारी रहेंगे। प्रक्रिया पूरी होते ही भोजन मुहैया कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed