{"_id":"688bbf267d72c9e9280ca09d","slug":"now-garbage-will-be-collected-from-every-house-new-cleaning-plan-will-be-implemented-in-three-zones-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-48333-2025-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: अब हर घर से उठेगा कूड़ा, तीन जोन में लागू होगी नई सफाई योजना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: अब हर घर से उठेगा कूड़ा, तीन जोन में लागू होगी नई सफाई योजना
विज्ञापन
- नगर निगम ने शुरू करेगा घर-घर कचरा संग्रहण की पहल
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। शहर के तीन जोनों के लाखों लोगों को अब बदबू, गंदगी और कचरे के ढेरों से राहत मिलने की उम्मीद है। नगर निगम फरीदाबाद ने क्षेत्र में एक नई घर-घर कचरा संग्रहण और छंटाई की योजना शुरू करने का निर्णय लिया है, जिससे न केवल स्वच्छता व्यवस्था बेहतर होगी। तीनों जोन में 300 करोड़ से अधिक की राशि खर्च कर एजेंसी को पांच साल के लिए काम सौंपा जाएगा। शहर के तीन जोन ईस्ट, वेस्ट व सेंट्रल में 5 लाख से अधिक आवासीय व व्यावसायिक इकाइयां हैं। इनमें झुग्गी-बस्तियों से लेकर बहुमंजिला फ्लैट, दुकानें, अस्पताल, स्कूल, होटल, सरकारी कार्यालय और धार्मिक स्थल शामिल हैं। अब हर जगह से रोजाना कचरा संग्रहण सुनिश्चित किया जाएगा। इसको लेकर निगम ने टेंडर जारी कर दिया है। जल्द ही एजेंसी का चयन कर काम शुरू करवा दिया जाएगा। इस काम में दो से तीन माह का समय लगेगा। नगर निगम की नई योजना के तहत हर घर से तय समय पर कचरा उठाया जाएगा। नागरिकों को निर्देश दिए जाएंगे कि वे गीले और सूखे कचरे को अलग करके दें। निगम की ओर से प्रशिक्षित टीम, डोर-टू-डोर जाकर कचरा एकत्र करेगी और प्रोसेसिंग साइट तक पहुंचाएगी।