फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Now consumer gets 24 hours electricity

औद्योगिक क्षेत्र के उपभोक्ताओं को मिलेगी बेहतर बिजली

Thu, 23 Jul 2020 10:36 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2020 10:36 PM IST
विज्ञापन
Now consumer gets 24 hours electricity
फरीदाबाद। बिजली कटौती से जूझ रहे सेक्टर-22, 23 और औद्योगिक क्षेत्र के उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी खबर है। हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम लिमिटेड (एचवीपीएनएल) की ओर से डाबरी सबस्टेशन को अपग्रेड करने का काम तेजी से किया जा रहा है। इस सप्ताह काम पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

डाबरी सबस्टेशन से सेक्टर-23ए और हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के दो अर्बन फीडर चलते हैं। इन इलाकों में करीब 20 हजार लोग निवास करते हैं। इसके साथ ही सबस्टेशन से सेक्टर-24 औद्योगिक क्षेत्र और मुजेसर के करीब पांच हजार उद्योग जुड़े हैं। वर्तमान में इस सबस्टेशन की क्षमता 28 एमवीए की है। गर्मी के कारण इन दिनों बिजली की डिमांड भी काफी बढ़ गई है। डिमांड और सप्लाई में अंतर आने के कारण ब्रेकडाउन और फॉल्ट की शिकायत लगातार विभाग अधिकारियों के पास पहुंच रही हैं। हालत यह है कि एक बार बिजली जाने पर लोगों को 4-4 घंटे सप्लाई बहाल होने का इंतजार करना पड़ता है। इसे देखते हुए हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम की ओर से सबस्टेशन की क्षमता बढ़ाई जा रही है। यहां हाई वोल्टेज के नए ट्रांसफार्मर लगाए जा रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed