फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Now CNG will be made from garbage in the city, preparing to set up bio-CNG plant on the lines of Indore

अब शहर में कूड़े से बनेगी सीएनजी, इंदौर की तर्ज पर बायो-सीएनजी प्लांट लगाने की तैयारी

Tue, 31 May 2022 10:42 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 31 May 2022 10:42 PM IST
विज्ञापन
Now CNG will be made from garbage in the city, preparing to set up bio-CNG plant on the lines of Indore
बंधवाडी में कचरा निस्तारण प्लांट । - फोटो : Faridabad
फरीदाबाद। स्मार्ट सिटी फरीदाबाद में कूड़ा निस्तारण के लिए इंदौर की तर्ज पर बायो-सीएनजी प्लांट लगाने की तैयारी है। इसके लिए प्रदेश सरकार ने शहर में प्लांट लगाने के लिए नगर निगम को जरूरी कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। इसमें कूड़े से सीएनजी बनाने की योजना है।
विज्ञापन

शहर में कूड़ा निस्तारण एक गंभीर समस्या है। नगर निगम के 45 वार्डों से करीब 350 टन रोज कूड़ा बंधवाड़ी पहुंचता है। वहीं, बंधवाड़ी में कूड़े का पहाड़ बन गया है। इसके बावजूद शहर साफ-सुथरा नहीं रहता है। नगर निगम घर-घर कूड़ा उठाने का काम भी शत-प्रतिशत नहीं कर पा रहा है। इस कारण लोग प्लॉटों और नालों में कूड़ा फेंक देते हैं। ऐसे में प्रदेश सरकार कूड़ा निस्तारण को लेकर अन्य कदम उठा रही है। इसमें बंधवाड़ी में कूड़े से बिजली बनाने की भी योजना है। इस पर काम चल रहा है। दूसरी ओर प्रदेश सरकार ने नगर निगम फरीदाबाद को बायो-सीएनजी प्लांट स्थापित करने के निर्देश दिए हैं। इसमें गीले कचरे के निपटान हेतु बायो-सीएनजी प्लांट को स्थापित किया जाना है। प्रस्तावित प्लांट सरकारी या पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप पर लगाया जा सकता है। योजना के अनुसार, गीले कचरे (घरेलू जैविक कचरे) को उपचारित किया जाएगा, जिससे बायो सीएनजी और आर्गेनिक कंपोस्ट का उत्पादन होगा। प्लांट से उत्पन्न होने वाली बायो सीएनजी का उपयोग निगम अपने वाहनों या अन्य को भी उपलब्ध करा सकता है। इस तरह का प्लांट इंदौर में है। ऐसे में उसी मॉडल पर फरीदाबाद में भी प्लांट लगाया जा सकता है। इसके लिए सभी पहलुओं को देखा जा रहा है। इस कार्य की जिम्मेदारी कार्यकारी अभियंता पद्म भूषण को दी गई है।
विज्ञापन

कूड़े का निस्तारण न करने पर 23 संस्थानों का चालान
नगर निगम ने बल्क कूड़ा निस्तारण यानी ऐसे होटल या संस्थान जिनके यहां पर रोज 50 किलो कूड़ा निकलता है, उन्हें अपने कूड़े का खुद निस्तारण करना है। निगम करीब 181 होटलों, ढाबा संचालकों समेत अन्य को नोटिस भेज चुका है। ऐसे संस्थानों को अपने यहां कूड़ा निस्तारण मशीन लगाने को कहा गया है। ऐसा नहीं करने पर बीते एक सप्ताह में करीब 23 संस्थानों का चालान पर करीब छह लाख का जुर्माना लगाया गया है। निगम अधिकारी डॉ. नितिन परवाल ने बताया कि होटलों, ढाबा और रेस्तरां संचालकों से कूड़ा निस्तारण मशीन लगाने को कहा गया है। मशीन बाजार में मिल रही है। ऐसा नहीं करने वाले संस्थानों को चालान किया जा रहा है। अब तक करीब छह लाख का जुर्माना लगाया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
वर्जन-
शहर में बायो-सीएनजी प्लांट लगाया जाना है। इसे लेकर जगह की तलाश की जा रही है। इस कार्य में परामर्शदाता की सेवाएं ली जाएंगी ताकि कार्य सही और जल्द हो सके।
- पद्म भूषण, कार्यकारी अभियंता नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed