फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Notice to more than 12 villages on panchayati land capture

पंचायती जमीन पर कब्जा करने पर 12 से अधिक गांवों को नोटिस

Sat, 20 Feb 2021 10:41 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 20 Feb 2021 10:41 PM IST
विज्ञापन
Notice to more than 12 villages on panchayati land capture
बल्लभगढ़। पंचायती भूमि पर अवैध कब्जे करने वालों पर प्रशासन कार्रवाई करने के मूड में है। पंचायत विभाग ने 12 गांवों से भी अधिक को नोटिस जारी कर दिया है। वहीं दूसरी तरफ मोहना और जवां दो गांवों के 60 लोगों को एसडीएम कोर्ट ने पंचायती जमीन से बेदखल कर दिया है। पुलिस फोर्स न मिलने के कारण मामला अटक गया है। फोर्स मिलते ही कार्रवाई की तैयारी है। जिले में तीन खंड हैं। इनमें फरीदाबाद, तिगांव व बल्लभगढ़ शामिल हैं। इसमें से फरीदाबाद ब्लाक के तीन गांवों को नोटिस जारी हो चुके हैं। बल्लभगढ़ खंड के पांच गांव और तिगांव खंड में पांच से ज्यादा गांवों को जल्द नोटिस जारी होगा।
विज्ञापन

नगर निगम में शामिल 24 गांवों में नहीं होगी कार्रवाई
पंचायत विभाग के अनुसार नगर निगम में शामिल होने वाले 24 गांवों में पंचायत विभाग की गाज नहीं गिरेगी। इन गांवों पर अब नगर निगम ही संज्ञान लेगा। इनका भूमि रिकार्ड भी निगम को भेजा जा चुका है। पंचायत की किसी भी कार्रवाई का इन गांवों पर असर नहीं होगा। इसमें मलेरना, शाहुपुरा, सोतई, चंदावली, मच्छगर, नचौली, बादशाहापुर, पल्लवली, नवादा (तिगांव),नीमका,मिर्जापुर, रिवाजपुर, टिकावली, तिलपत,भूपानी, फैजपुर, बढ़ौली, प्रहलादपुर माजरा,भतौला, फरीदपुर, खेड़ी खुर्द और बंदापुर शामिल हैं।
विज्ञापन

जिन गांवों में अवैध कब्जों की शिकायत है और कोर्ट से बेदखल कर दिया गया है उन गांवों में पुलिस फोर्स मिलने के साथ ही कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी। ऐसे अपने ब्लाक में दो गांव है मोहना और जवां, जहां दोनों गांवों के 30-30 ग्रामीणों को एसडीएम कोर्ट से बेदखल कर दिया गया है। लेकिन पुलिस फोर्स न मिलने से कार्रवाई अमल में नहीं लाई जा सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदीप कुमार, खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी फरीदाबाद/बल्लभगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed